फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hair Wash Tips: ठंडा या गर्म, बदलते मौसम में कैसे पानी से धोने चाहिए बाल और क्यों ?

Sun, 12 Oct 2025 09:29 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Hair Wash In Changing Weather: मौसम अब गर्मी से सर्दी की तरफ बढ़ रहा है। ऐसे में बाल धोते समय सही पानी का इस्तेमाल करना जरूरी है, वरना अभी से आपके बालों को दिक्कतें घेर लेंगी। 
विज्ञापन
1 of 6
ठंडा या गर्म, बदलते मौसम में कैसे पानी से धोने चाहिए बाल और क्यों ? - फोटो : अमर उजाला
Hair Wash In Changing Weather: बदलते मौसम में बालों की देखभाल करना एक चुनौती बन जाता है। मौसम में गर्मी से सर्दी या सर्दी से गर्मी में बदलाव के समय हमारे बालों और स्कैल्प की जरूरतें भी बदलती हैं। ऐसे में एक आम सवाल उठता है कि बालों को धोते समय ठंडा पानी इस्तेमाल करें या गर्म?

ये फैसला मौसम, बालों की प्रकार और स्कैल्प की स्थिति पर निर्भर करता है। गर्म पानी और ठंडे पानी दोनों के ही अपने अलग फायदे और नुकसान हैं। इस लेख में हम जानेंगे कि इस बदलते मौसम में किस तरह के पानी से बाल धोना फायदेमंद होता है और क्यों। ध्यान रखें कि पानी के सही तापमान का चुनाव न केवल बालों को स्वस्थ रखता है बल्कि झड़ने, डैंड्रफ और रुखेपन जैसी समस्याओं से भी बचाता है।
विज्ञापन

2 of 6
गर्म पानी से बाल धोने के फायदे और नुकसान: - फोटो : Adobe stock
 गर्म पानी से बाल धोने के फायदे और नुकसान:

1. फायदा 

अगर आप इस मौसम में ज्यादा गर्म पानी से अपने बालों को धोएंगे तो ये स्कैल्प की गहराई से सफाई करेगा, तेल और गंदगी हटाएगा, हेयर मास्क और स्कैल्प पर जमे तेल को भी साफ करेगा। 

 
विज्ञापन

3 of 6
गर्म पानी से बाल धोने के फायदे और नुकसान: - फोटो : Adobe stock
2. नुकसान

गर्म पानी से बाल धोने के नुकसानों की बात करें तो ज्यादा तेज गर्म पानी बालों की नमी छीन लेता है, फ्रिज और ड्राईनेस बढ़ाता है। जिसकी वजह से बाल काफी अजीब से दिखने लगते हैं। ये आपकी स्कैल्प को इरिटेट कर सकता है।

 

4 of 6
ठंडे पानी से बाल धोने के फायदे और नुकसान - फोटो : Adobe stock
ठंडे पानी से बाल धोने के फायदे और नुकसान

1. फायदे

अगर आप ठंडे पानी से आपने बालों को धोते हैं तो समझ यें कि ठंडा पानी बालों की चमक बनाए रखता है, क्यूटिकल को सील करता है जिससे बाल मजबूत दिखते हैं, ब्लड सर्कुलेशन बेहतर करता है।

 
विज्ञापन

5 of 6
ठंडे पानी से बाल धोने के फायदे और नुकसान - फोटो : Adobe stock
2. नुकसान 

बालों को धोने के लिए ठंडे पानी का इस्तेमाल करने पर पहले तो स्कैल्प का ऑयल या गंदगी पूरी तरह नहीं हटती। वहीं दूसरी तरफ इस बदलते मौसम में ठंडे पानी का इस्तेमाल करने से आपके सिर में दर्द हो सकता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
तो क्या करें ? - फोटो : Adobe stock
तो क्या करें ?

इसलिए हमेशा मौसम के हिसाब से पानी का तापमान बदलते रहें। जैसे कि गर्मी में के मौसम में ठंडे पानी से बाल धोएं ताकि पसीने और तेल से मुक्ति मिले, और बाल चमकदार रहें। बस ध्यान रखें कि ये पानी एकदम ठंडा न हो। वहीं अब जब मौसम बदल रहा है तो गुनगुने पानी से अपने बालों को धोएं। बहुत ज्यादा गर्म पानी से बचें, ये बालों को डैमेज कर देता है। 

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें