फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Skin Care Tips: डर्मेटोलॉजिस्ट भी हैरान! सुबह उठकर सबसे पहले ये लगाने से बदल जाएगी आपकी स्किन

Mon, 16 Jun 2025 04:08 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Morning Skin Care Routine At Home: सुबह-सवेरे उठने के बाद अपनी स्किन पर सबसे पहले क्या लगाना चाहिए, आज हम इसी बारे में आपको जानकारी देंगे। 
विज्ञापन
1 of 9
सुबह उठकर सबसे पहले ये लगाने से बदल जाएगी आपकी स्किन - फोटो : adobe stock
Morning Skin Care Routine At Home :  कौन नहीं चाहता कि उनकी त्वचा खिली-खिली दिखे। इसके लिए लोग न सिर्फ महंगे-महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं, बल्कि इसके साथ ही में पार्लर में जाकर स्किन ट्रीटमेंट भी लेते हैं। पर, कई बार ये ट्रीटमेंट ज्यादा असर नहीं दिखाते हैं। ऐसे में एक बार कुछ दादी-नानी के बताए नुस्खे भी आजमाकर देख लेने चाहिए। ये नुस्खे सदियों से चले आ रहे हैं और काफी लाभ भी पहुंचाते हैं।

जैसे कि कहा जाता है कि यदि सुबह हेल्दी नाश्ता किया जाए तो पूरा दिन अच्छा जाता है, ठीक वैसे ही यदि स्किन पर सुबह सवेरे त्वचा पर कुछ अच्छी चीज लगाए जाए तो स्किन पूरा दिन तरोताजा रहती है। यहां हम कुछ ऐसी ही चीजों के बारे में आपको जानकारी देने जा रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 9
कच्चा दूध - फोटो : Adobe stock
कच्चा दूध

कच्चे दूध में लैक्टिक एसिड पाया जाता है, जो त्वचा संबंधी कई परेशानियों को दूर करता है। इसलिए सुबह उठने के बाद सबसे पहले अपने चेहरे पर कच्चा दूध अप्लाई करें।
विज्ञापन

3 of 9
कच्चा दूध - फोटो : Adobe stock
इसको लगाने से आपका चेहरे की थकान कम होती है। इसके अलावा इससे चेहरे की टैनिंग भी कम होती है। ऐसे में सुबह उठते ही सबसे पहले अपने चेहरे को साफ करें और फिर कच्चा दूध चेहरे पर अप्लाई करें। अब आधे घंटे के बाद अपने चेहरे को धो लें। 

 

4 of 9
शहद - फोटो : इंस्टाग्राम
शहद

शहद में एंटी -बैक्टीरियल और मॉइस्चराइजिंग तत्व पाए जाते हैं। ऐसे में आप सुबह-सवेरे उठकर शहद का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 9
शहद - फोटो : इंस्टाग्राम
इसके लिए सुबह उठकर चेहरे को धोएं और फिर शहद को चेहरे पर अप्लाई करें। 20 मिनट इसे ऐसे ही लगा रहने दें और फिर चेहरा गुनगुने पानी से धो लें। इससे न सिर्फ डेड स्किन हटती है, बल्कि चेहरे की नमी भी बरकरार रहती है। 

 
विज्ञापन

6 of 9
गुलाब जल - फोटो : Adobe stock
गुलाब जल

यदि आपके पास गुलाब जल रखा है तो इसका इस्तेमाल भी आप सुबह कर सकते हैं। ये एक प्राकृतिक टोनर की तरह काम करता है।
विज्ञापन

7 of 9
गुलाब जल - फोटो : Adobe stock
अब तो बाजार में गुलाब जल स्प्रे भी आता है, जोकि आप सीधा अपने चेहरे पर स्प्रे कर सकते हैं। अगर आप सुबह इसका इस्तेमाल करेंगे तो गुलाब जल आपके चेहरे को पूरा दिन तरोताजा रखेगा। 

 

8 of 9
सीरम - फोटो : Adobe stock
सीरम

बाजार में हर स्किन टाइप के हिसाब से सीरम मिलते हैं, जिसे सुबह सवेरे ही चेहरे पर अप्लाई करना चाहिए। विटामिन C सीरम सुबह लगाने के लिए अच्छा होता है।
विज्ञापन

9 of 9
सीरम - फोटो : Adobe stock
ये चेहरे पर चमक लाता है और धूप से बचाव करता है। इसका इस्तेमाल करते समय अपने चेहरे को पहले अच्छी तरह से साफ कर लें, वरना ये चेहरे पर अच्छा असर नहीं दिखाएगा। 

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें