फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान कहीं दिन की क्रीम रात में और रात की क्रीम दिन में तो नहीं लगा रहे आप

Fri, 19 Jul 2019 10:30 AM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
glowing skin - फोटो : instagram
बहुत से लोग ऐसे होते हैं जो अपनी त्वचा की देखभाल के लिए विज्ञापनों में दिखाए गए उत्पाद पर निर्भर रहते हैं। उन्हें इस बात का बिल्कुल भी ख्याल नहीं होता है कि जिन क्रीम का इस्तेमाल कर रहें है वो उनकी त्वचा के लिए फायदेमंद है भी या नहीं। चेहरे की देखभाल के लिए लोग डे क्रीम और नाइट क्रीम का इस्तेमाल करते हैं। जबकि चेहरे पर जरूरत के अनुसार एंटी एजिंग क्रीम या किसी अन्य क्रीम का प्रयोग करना चाहिए। बहुत बार लोगों को दिन में इस्तेमाल होने वाली क्रीम और रात की क्रीम का फर्क नहीं पता होता है तो आइए जानते है कि डे क्रीम और नाइट क्रीम में क्या फर्क है।
 
विज्ञापन

2 of 5
डे क्रीम क्या है
दिन में जो क्रीम हम इस्तेमाल करते हैं वो डे क्रीम होती है। इस क्रीम का इस्तेमाल मेकअप से पहले त्वचा के ऊपर सुरक्षित परत बनाने के लिए भी किया जाता है। इस क्रीम में एसपीएफ के गुण भी होते हैं, जो सूर्य की हानिकारक किरणों से त्वचा का बचाव करते हैं।
 
विज्ञापन

3 of 5
इस क्रीम का फार्मुला दिन में चेहरे पर इस्तेमाल के लिए बनाया जाता है क्योंकि ये कम चिपचिपी होती है और त्वचा को चमकदार दिखाती है। डे क्रीम त्वचा पर बहुत जल्दी से सोख लेती है।
 

4 of 5
घर पर ही बनाएं मॉश्चराइजर
नाइट क्रीम क्या है
रात के समय जब त्वचा के ऊपर से सारे मेकअप उतार दिए जाते हैं तो उसे भी सही पोषण की जरुरत होती है। त्वचा को मॉइश्चर करने और रिपेयर करने के लिए नाइट क्रीम का इस्तेमाल करना चाहिए। रात के समय लगाई जाने वाली क्रीम दिन की क्रीम के मुकाबले ज्यादा गाढ़ी और चिपचिपी होती है। ये त्वचा पर देर से सोखती है, जिससे इसे त्वचा के डैमेज स्किन टिश्यूज को रिपेयर करने में मदद मिलती है। नाइट क्रीम में एसपीएफ के गुण नहीं होते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
beauty tips
क्यों जरूरी है दोनो क्रीम 
दोनों क्रीम का इस्तेमाल अलग अलग होने के साथ ही इनके फायदे भी अलग हैं। डे क्रीम त्वचा को प्रदूषण और सूरज की हानिकारक किरणों से बचाती है तो नाइट क्रीम त्वचा को रिपेयर करने का काम करती है। अगर इसे दिन में लगाएंगे तो त्वचा ज्यादा चिपचिपी लगेगी। त्वचा की जरुरत के अनुसार क्रीम का प्रयोग करने से चेहरा जवां और खूबसूरत नजर आएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें