What Is Niacinamide: अक्सर टीवी एड में आपने देखा और सुना होगा कि त्वचा पर वही प्रोडक्ट इस्तेमाल करना चाहिए, जिसमें नियासिनमाइड मिक्स हो। पर, क्या आप इसके बारे में जानते हैं, अगर नहीं तो पढ़ें ये खबर.......
What Is Niacinamide : आजकल के समय में लोग वो प्रोडक्ट जल्दी खरीदते हैं, जिसका एड टीवी पर ज्यादा आता है। इसके साथ-साथ अगर एड में कोई मशहूर सिलेब दिख जाए तो उसका ज्यादा बिकना तो पक्का हो ही जाता है। जबकि कई बार हमें जानकारी ही नहीं होती कि वो प्रोडक्ट हमारे लिए है भी या नहीं।
जैसे कि आजकल आपने अक्सर टीवी पर सुना होगा कि जिन स्किन केयर प्रोडक्ट में नियासिनमाइड होता है, वो त्वचा की कई परेशानियों को दूर करते हैं। पर, क्या आप इसके बारे में जानते हैं ? अगर नहीं तो ये लेख आपके लिए ही है। यहां हम आपको नियासिनमाइड के बारे में पूरी जानकारी देंगे। हम आपको ये भी बताएंगे कि ये आपको फायदा पहुंचाएगा भी या नहीं...
विज्ञापन
2 of 7
सबसे पहले जानें कि नियासिनमाइड क्या है?
- फोटो : Adobe stock
सबसे पहले जानें कि नियासिनमाइड क्या है?
तो सबसे पहले ये जानते हैं कि आखिर ये नियासिनमाइड है क्या ? दरअसल, नियासिनमाइड को निकोटिनामाइड भी कहा जाता है। ये पानी में घुलनशील विटामिन है जो त्वचा की हेल्थ को बेहतर बनाता है। इसका इस्तेमाल चेहरे के लिए सीरम, मॉइश्चराइज़र और क्रीम में किया जाता है। अब जानते हैं कि इसके फायदे और नुकसान क्या हैं।
विज्ञापन
3 of 7
स्किन टोन को निखारे
- फोटो : Adobe stock
जानें इसे फायदे
1. स्किन टोन को निखारे
यदि आपके चेहरे पर दाग-धब्बे हैं तो ऐसे प्रोडक्ट का ही इस्तेमाल करें, जिसमें नियासिनमाइड हैं। क्योंकि नियासिनमाइड के नियमित उपयोग से चेहरे पर आए डार्क स्पोर्ट्स, पिग्मेंटेशन को कम करता है। इससे चेहरे की डीप क्लीनिंग होती है, जिक कारण स्किन टोन में निखार आता है।
4 of 7
चेहरे के अतिरिक्त तेल को करे कंट्रोल
- फोटो : Adobe stock
2. चेहरे के अतिरिक्त तेल को करे कंट्रोल
यदि आपका चेहरा काफी ऑयली है तो भी नियासिनमाइड वाले स्किन केयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल करें। ऐसे प्रोडक्ट चेहरे के अतिरिक्त तेल को कंट्रोल करते हैं, जिस कारण त्वचा पर आने वाले मुंहासे भी कम होते हैं।
विज्ञापन
5 of 7
एजिंग लक्षणों को करे कम
- फोटो : Adobe stock
3. एजिंग लक्षणों को करे कम
नियमित रूप से नियासिनमाइड के इस्तेमाल से उन लोगों को काफी फायदा पहुंचता है, जिनके चेहरे पर कम उम्र में ही फाइन लाइन्स और झुर्रियों आ जाती हैं। ऐसे में यदि आपके चेहरे पर भी ढीलापन दिखने लगा है तो नियासिनमाइड वाले प्रोडक्ट इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
6 of 7
त्वचा पर होगी जलन
- फोटो : Adobe stock
अब जान लें नुकसान
1. त्वचा पर होगी जलन
यदि आपकी त्वचा को ये सूट नहीं करेगा तो कुछ स्किन टाइप पर जलन या रेडनेस हो सकती है। इसके साथ-साथ यदि प्रोडक्ट में इसकी मात्रा अधिक है तो इससे भी आपके चेहरे पर जलन होने लगेगी।
दूसरे प्रोडक्ट के साथ रिएक्शन
- फोटो : Adobe stock
2. दूसरे प्रोडक्ट के साथ रिएक्शन
विशेषज्ञों का कहना है कि नियासिनमाइड को कभी भी विटामिन C के साथ उपयोग न किया जाए, क्योंकि दोनों की pH वैल्यू अलग होती है और स्किन पर टकरा सकती है। ऐसे में आपकी त्वचा को काफी नुकसान पहुंचेगा।
डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।