फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश में इस तरह मेकअप को बनाएं वॉटर प्रूफ, 12 घंटे बाद भी चेहरा लगेगा फ्रेश

Sun, 04 Aug 2019 02:31 PM IST
मोना नारंग शालू प्रजापति
विज्ञापन
1 of 4
मेकअप करते हुए - फोटो : अमर उजाला
अगस्त का महीना शुरू हो चुका है। इस समय गर्मी पूरी तरह नहीं गई होती है, लेकिन बीच बीच में बारिश से तापमान बदलता रहता है। ऐसे में मेकअप करते समय थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है। दरअसल, बारिश में मेकअप फैल जाता है और चेहरा खराब हो जाता है। बारिश और गर्मी में वाटरप्रूफ मेकअप उत्पादों का इस्तेमाल करना बेहतर रहता है। साथ ही मेकअप करने से थोड़ी देर पहले यदि चेहरे पर बर्फ का टुकड़ा लगा लें। फिर चेहरा पोंछकर दो मिनट बाद मेकअप करें तो वह देर तक ठहरता है। ऐसा करने से रोमछिद्र बंद हो जाते हैं और मेकअप नहीं फैलता है।
विज्ञापन

2 of 4
त्वचा की देखभाल - फोटो : pixabay
अगर आपका चेहरा ऑयली है तो मेकअप जल्दी खराब होने की संभावना रहती है। पहले चेहरे से अतिरिक्त ऑयल अच्छी तरह से हटा लें। ऑयली चेहरे वाले लोग टोनर का प्रयोग कर सकते हैं। इससे चेहरा साफ दिखता है। इसके बाद प्राइमर लगाएं और फिर बाकी मेकअप करें। इन उत्पादों को अच्छी तरह ढककर रखना चाहिए।
विज्ञापन

3 of 4
make up
अधिकांश मेकअप उत्पादों की उम्र एक से डेढ़ साल होती है। यदि उत्पाद की एक्सपायरी डेट निकल गई है तो उसका प्रयोग ना करें। ऐसे उत्पाद इस्तेमाल करने से चेहरे पर रैशेज के साथ कई तरह की परेशानी हो सकती हैं। ये उत्पाद एक दूसरे से मिक्स होने पर जल्दी खराब हो जाते हैं। जिस बॉक्स में मेकअप उत्पाद रखें उसकी समय पर सफाई करें। बहुत गर्म या नमी वाले स्थान पर मत रखें। किचन या बाथरूम में रखने से बचें। ठंडे स्थान पर अच्छी तरह पैक कर रखें। क्रीम, लिपस्टिक को ज्यादा समय तक सुरक्षित रखने के लिए फ्रिज में रख सकते हैं।
विज्ञापन

4 of 4
make up
निम्न बातों का ख्याल रखना बेहतर होगा
-हड़बड़ी में मेकअप उत्पादों का इस्तेमाल ना करें।
-आईलाइनर, मस्कारा जल्दबाजी में आंखों में परेशानी पैदा कर सकते हैं ।
-सभी उत्पादों को अच्छी तरह पैक कर रखें।
-मिक्स होने पर यह जल्दी खराब हो सकते हैं ।
-अच्छे ब्रांड का इस्तेमाल करें ।
-उत्पाद की क्वालिटी अच्छी न होने पर त्वचा संबंधी परेशानियां पैदा हो सकती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें