ज्यादा देर धूप में रहने की वजह से अगर आपके भी चेहरे पर झुर्रियां आने लगी हैं। साथ ही आपकी स्किन भी काली और ड्राई होने लगी है तो भिंडी की मदद लीजिए। इसका इस्तेमाल करने से आपकी त्वचा खूबसूरत और बेदाग नजर आएगी।
विज्ञापन
2 of 5
s
मुंहासे, ड्राई स्किन, त्वचा संबंधी कई संक्रमण भिंडी के इस अनोखे मास्क की मदद से खत्म हो जाते हैं। बहुत कम लोग ही जानते होंगे कि भिंडी बहुत अच्छा स्किन मॉइस्चराइजर भी है। इसकी मदद से आप अपने चेहरे पर दिखाई देने वाली झुर्रियों को हमेशा के लिए अलविदा कह सकते हैं।
विज्ञापन
3 of 5
d
भिंडी के इस मास्क को बनाने के लिए भिंडी को सबसे पहले ब्लेंडर में पीसकर उसका पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को मास्क की तरह 15 मिनट के लिए अपने चेहरे पर लगाएं। इसके बाद अपनेचेहरे को साफ पानी से धो लें।
4 of 5
beauty
भिंडी के मास्क को चेहरे पर लगाने से थोड़े ही दिनों में इसका असर दिखने लगता है। इसके आलावा भिंडी का इस्तेमाल पिगमेंटेशन को दूर करने के लिए भी किया जाता है।
पिगमेंटेशन को दूर करने के लिए एक बाउल में पानी को उबल लें। उबलते हुए पानी में 2 भिंडी के साथ आधा चम्मच जीरा भी डालें। इसके साथ इस पानी में तोरी के 3 टुकड़े, थोडी सी धनिया पत्तियां भी मिलाएं।
थोड़ी देर उबालने के बाद इस पानी को छान लें। इस पानी को अपने चेहरे के साथ हाथों-पैरों और पूरी बॉडी पर क्रीम की तरह लगाकर एक घंटे तक लगा रहने दें। इसके बाद खीरे के रस को अपने पूरे चेहरे पर 5 मिनट तक लगाकर रखें। 5 मिनट बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लें।