फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Skin Care Tips: चेहरे पर विटामिन सी कैप्सूल का इस्तेमाल करते हैं तो ये खबर अवश्य पढ़ें, वरना होगी परेशानी

Thu, 16 Oct 2025 03:22 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Skin Care Tips: अगर आप चेहरे पर विटामिन सी का इस्तेमाल करते हैं, तो ये लेख आपके बेहद काम का है। इसे अंत तक अवश्य ही पढ़ें। 
विज्ञापन
1 of 6
चेहरे पर विटामिन सी के कैप्सूल का इस्तेमाल करते हैं तो ये खबर अवश्य पढ़ें - फोटो : Adobe stock
Skin Care Tips: विटामिन सी स्किन केयर की दुनिया में एक बेहद लोकप्रिय और असरदार इंग्रेडिएंट माना जाता है। यही वजह है कि जब बात चेहरे की चमक, दाग-धब्बों को हल्का करने और एंटी-एजिंग की हो, तो लोग बाजार में मिलने वाले विटामिन सी सीरम या कैप्सूल का इस्तेमाल करने लगते हैं।

कई लोग विटामिन सी कैप्सूल को फोड़कर सीधे चेहरे पर लगा लेते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐसा करना हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं होता? त्वचा की संवेदनशीलता, सही मात्रा और तरीका न अपनाने पर इसके साइड इफेक्ट्स भी हो सकते हैं।

अगर आप भी चेहरे पर विटामिन सी कैप्सूल लगाने की सोच रहे हैं या पहले से इस्तेमाल कर रहे हैं, तो इस खबर को जरूर पढ़ें। हम बताएंगे आपको इसका सही तरीका, फायदे और जरूरी सावधानियां, ताकि आपकी त्वचा को नुकसान नहीं, बल्कि केवल फायदा पहुंचे।
विज्ञापन

2 of 6
करें सही कैप्सूल का चयन - फोटो : Adobe stock

करें सही कैप्सूल का चयन

विटामिन का कैप्सूल अगर चेहरे पर इस्तेमाल करना है तो हमेशा इसे खरीदते समय ध्यान रखें कि स्किन के लिए एस्कॉर्बिक एसिड वाले विटामिन सी कैप्सूल का इस्तेमाल करें जो खासतौर पर स्किन यूज़ के लिए ही होता है। हर तरह के विटामिन सी वाले कैप्सूल को चेहरे पर नहीं लगाया जा सकता।

 
विज्ञापन

3 of 6
ऐसे करें अप्लाई - फोटो : Adobe stock
ऐसे करें अप्लाई

इसे लगाने का सही तरीका आपको पता होना चाहिए। इसके लिए सबसे पहले तो एक कैप्सूल को काटकर उसमें से से लिक्विड निकालें और उसे हल्के हाथों से क्लीन चेहरे पर लगाएं। इसे चेहरे पर लगाने से पहले चेहरे को अवश्य साफ करें। 

 

4 of 6
कब करें अप्लाई ? - फोटो : freepik.com
कब करें अप्लाई ?

विटामिन सी का कैप्सूल इस्तेमाल करने का सही समय भी आपको पता होना चाहिए। इसके लिए ये समझ लें कि रात से समय स्किन खुद को हील करती है इसलिए विटामिन सी का कैप्सूल भी सोने से पहले रात में लगाना बेहतर रहता है।

 
विज्ञापन

5 of 6
कब फायदा दिखता है - फोटो : Adobe stock
कब फायदा दिखता है

इसका इस्तेमाल करने के बाद आपका चेहरा तुंरत नहीं खिलता है। इसके नियमित उपयोग से 2–3 हफ्तों में दाग-धब्बे हल्के पड़ सकते हैं और स्किन ग्लो करने लगती है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बरतें ये सावधानियां - फोटो : Adobe stock
बरतें ये सावधानियां
  •   सबसे पहले पैच टेस्ट करें।
  •    बहुत अधिक मात्रा में न लगाएं।
  •   धूप में निकलने से पहले अच्छी सनस्क्रीन लगाना ज़रूरी है।
  •    यदि स्किन पर जलन, रेडनेस या खुजली हो तो तुरंत उपयोग बंद करें।
डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें