फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Valentine Day 2025: वैलेंटाइन डे पर खिलेगा चेहरा, जब घर पर ऐसे करेंगी फेशियल

Tue, 04 Feb 2025 09:55 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यदि आप घर पर ही फेशियल करना चाहती हैं तो यहां हम आपको इसकी आसान गाइड बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 7
वैलेंटाइन डे पर खिलेगा चेहरा, जब घर पर ऐसे करेंगी फेशियल - फोटो : instagram
Valentine Day 2025: वैलेंटाइन वीक प्रेमी जोड़ों के लिए काफी खास माना जाता है। ऐसे में महिलाएं इसकी तैयारी काफी पहले से शुरू कर देती हैं। हर लड़की और महिला ये चाहती है कि वो वैलेंटाइन डे के साथ-साथ पूरे प्यार के हफ्ते में खूबसूरत नजर आएं। इसके लिए वो पार्लर जाकर फेशियल लेती हैं। फेशियल से चेहरा काफी दमक उठता है। लेकिन कई महिलाओं के पास पार्लर जाने का समय नहीं होता या फिर वो पैसे बचाने के चक्कर में पार्लर नहीं जाती हैं।

ऐसे में हम आपको घर पर ही फेशियल करना बताएंगे, ताकि आप बिना पैसे खर्च किए घरेलू चीजों के इस्तेमाल से ही अपना चेहरा चमका सकें। यहां घर पर ही फेशियल करने की सही गाइड दी गई है, जिससे आप टिप्स ले सकती हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
पहला स्टेप है क्लींजिंग - फोटो : Adobe stock
पहला स्टेप है क्लींजिंग

फेशियल करने के लिए सबसे पहले चेहरे को अच्छी तरह साफ करें। इसके लिए आप माइल्ड फेस वॉश या कच्चे दूध का उपयोग कर सकती हैं। यह आपकी त्वचा से गंदगी और एक्स्ट्रा ऑइल हटाने में मदद करेगा।  
विज्ञापन

3 of 7
अब बारी है स्क्रबिंग की - फोटो : Adobe stock
अब बारी है स्क्रबिंग की

चेहरा साफ करने के बाद अपनी त्वचा को एक्सफोलिएट करें ताकि डेड स्किन सेल्स हट जाएं। इसके लिए  2 चम्मच चावल का आटा, 1 चम्मच शहद और  कुछ बूंदें नींबू के रस का इस्तेमाल करें। सभी चीजों को मिलाकर हल्के हाथों से 5-7 मिनट तक स्क्रब करें और फिर पानी से धो लें।  

4 of 7
स्टीमिंग - फोटो : Adobe stock
स्टीमिंग 

गर्म पानी की भाप लें ताकि रोमछिद्र खुल सकें और त्वचा डीप क्लीन हो सके। एक कटोरी में गर्म पानी लें और तौलिए से सिर ढककर 5 मिनट तक स्टीम लें।  
विज्ञापन

5 of 7
अब करें मसाज - फोटो : Adobe stock
अब करें मसाज 
 
मलाई और शहद को मिलाकर हल्के हाथों से 10 मिनट तक मसाज करें। इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होगा और त्वचा को नेचुरल ग्लो मिलेगा।  
विज्ञापन

6 of 7
सही फेस पैक का करें इस्तेमाल - फोटो : Adobe stock
सही फेस पैक का करें इस्तेमाल

मसाज के बाद आपको अब एक नेचुरल फेस पैक लगाना है। इसके लिए 2 चम्मच बेसन, 1 चम्मच दही और आधा चम्मच हल्दी की जरूरत पड़ेगी। इन्हें मिलाकर चेहरे पर लगाएं और 15-20 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें।  
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मॉइस्चराइजिंग - फोटो : Adobe stock
 मॉइस्चराइजिंग

आखिर में गुलाब जल और एलोवेरा जेल मिलाकर चेहरे पर लगाएं, जिससे त्वचा हाइड्रेट और फ्रेश बनी रहे। इस फेशियल से आपकी त्वचा वैलेंटाइन डे पर नेचुरली ग्लो करेगी, और आप दिखेंगी और भी ज्यादा खूबसूरत।

 डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें