फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेहरे के दाग-धब्बे करने हैं दूर तो लौंग का करें इस्तेमाल,त्वचा में आ जाएगी नई जान

Tue, 24 Dec 2019 10:50 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Clove - फोटो : Social media
लौंग का इस्तेमाल मसाले के रूप में तो हर कोई करता है। चाय बनाना हो या फिर मुंह की दुर्गंध दूर करनी हो लौंग इसके लिए एक बढ़िया विकल्प है। साथ ही लौंग का इस्तेमाल चेहरे की देखभाल के लिए भी किया जा सकता है। अगर किसी को एक्ने या मुहांसे की समस्या हो तो लौंग को चेहरे पर लगाने से इससे छुटकारा मिल सकता है। तो चलिए जाने लौंग का कैसे करें चेहरे पर इस्तेमाल कि दाग-धब्बों से छुटकारा मिल जाए।

 
विज्ञापन

2 of 6
clove - फोटो : Pixabay
लौंग में एंटीसेप्टिक गुण होने के साथ ही विटामिन सी, विटामिन ए और एंटीबैक्टीरियल प्रापर्टीज होती हैं। जो त्वचा के अंदर तक जा कर फायदा पहुंचाता है।

 
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : pixa
अगर किसी को बार-बार मुहांसे या फिर एक्ने हो जाते हैं और किसी भी तरह से छुटकारा नहीं मिल रहा है तो लौंग के तेल का इस्तेमाल करें। ये त्वचा के रूखेपन को दूर करके मुहांसे की समस्या को दूर करेगा।

 

4 of 6
- फोटो : pixa
लौंग के तेल का इस्तेमाल करने से दाग-धब्बों को दूर करने में मदद मिलती है। हांलाकि ये तेल बहुत ही स्ट्रांग होता है इसलिए चाहे तो इसे बादाम या नारियल के तेल के साथ इस्तेमाल करें। अगर केवल लौंग का तेल दाग-धब्बों पर लगा रही हैं तो केवल एक से दो बूंद ही लगाएं।

 
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : social media
अगर चेहरे पर हो रहीं झुर्रियों और फाइन लाइन से परेशान है तो लौंग के तेल की दो बूंद और नारियल के तेल की पांच बूंद को मिलाकर चेहरे पर मसाज करें। कुछ ही दिनों में असर साफ नजर आने लगेगा।
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : pixa
चेहरे पर नेचुरल निखार चाहिए तो लौंग के तेल का इस्तेमाल करें। ये त्वचा को धूल, मिट्टी और प्रदूषण से बचाने के साथ ही चेहरे पर निखार लाता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें