फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोटापा कम करने के लिए पीते हैं ग्रीन टी तो टी बैग को फेंके नहीं, इससे बढ़ाए सुंदरता

Mon, 05 Oct 2020 09:30 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay
ग्रीन टी सेहत के लिहाज से काफी फायदेमंद है। इसे पीने से शरीर का मेटाबॉलिज्म सिस्टम सही है। जिसकी वजह से खाना ठीक से पचता है और शरीर में एक्स्ट्रा फैट जमा नही होने पाता। आजकल बहुत से लोग मोटापा कम करने के लिए ग्रीन टी का सेवन करते हैं। लेकिन अगर आप ग्रीन टी के टीबैग को बड़ी ही आसानी से फेंक देती हैं। तो ये टिप्स पढ़ने के बजाय फेंकना बंद कर देंगी। दरअसल. ग्रीन टी के फायदे शरीर के अंदर ही नहीं बल्कि त्वचा पर भी देखें जा सकते हैं। अगर इनको त्वचा की सुंदरता बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया जाए तो बढ़ा फायदा होगा। तो चलिए जानें क्या है ग्रीन टी के फायदे।
विज्ञापन

2 of 5
green tea
पिंपल से छुटकारा
ग्रीन टी को चेहरे पर लगाने से पिंपल से छुटकारा मिलना तय है। ग्रीन टी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और एंटी बायोटिक्स के गुण पिंपल दूर करने में मदद करते हैं। इस्तेमाल किए हुए ग्रीन टी के बैग को ठंडा कर इसे चेहरे पर लगाने से पिंपल की समस्या से छुटकारा मिलता है। 
विज्ञापन

3 of 5
green tea
बालों को मिलेगी नई शाइन
ग्रीन टी का इस्तेमाल केवल त्वचा के लिए ही नहीं बल्कि बालों के लिए भी किया जा सकता है। इस्तेमाल ग्रीन टी के बैग्स को फेंकने की बजाय पानी में डालकर 15 मिनट के लिए उबाल दें। फिर इस पानी को रातभर छोड़ दें। सुबह टी बैग को हटाकर इस पानी से गीले बालों को धो लें। दस मिनट बाल सादे पानी से धो लें। 

4 of 5
green tea
ग्रीन टी के अंदर की चाय को एक कटोरी में डालकर उसमें शहद और बेकिंग सोडा मिला दें। इस पेस्ट को दस से पंद्रह मिनट के लिए चेहरे पर लगाकर छोड़ दें। ग्रीन टी चेहरे में कसावट लाने में मदद करती है। वहीं बेकिंग सोडा चेहरे को एक्सफोलिएट करने में मदद करता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
green tea - फोटो : social media
ग्रीन टी के बने स्क्रब को इस्तेमाल में लाने से चेहरे पर ग्लो बढ़ता है। साथ ही चेहरे से झुर्रियां और फाइन लाइंस दूर होती हैं। ग्रीन टी को टी बैग से निकालकर उसमें दरदरी पिसी चीनी और गुलाबजल मिलाकर पेस्ट बना लें। इस स्क्रब से चेहरे को साफ करने से ब्लैक हेड्स की समस्या दूर करने में मदद मिलती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें