फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूंगफली और पपीते के इस अचूक नुस्खे से हमेशा के लिए खत्म हो जाएंगी झुर्रियां

Sat, 05 Jan 2019 04:18 PM IST
मोना नारंग फैशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
sx
वैसे तो झुर्रियों की परेशानी बढ़ती उम्र के लोगों में देखने को मिलती है, लेकिन आजकल कम उम्र के लोगों पर भी झुर्रियां नजर आने लगती हैं। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं जैसे ज्यादा मेकअप करना, स्ट्रेस और व्यस्त जीवनशैली। इनसे परेशान होकर लोग महंगे कॉस्मेटिक से लेकर ट्रीटमेंट का सहारा लेते हैं, जिनके कई साइड इफेक्ट्स भी होते हैं। आज हम आपको बताएंगे कैसे पपीता और मूंगफली के इस अचूक नुस्खे को अपनाकर आप झुर्रियों की सारी परेशानी को दूर कर सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
papaya
जिस तरह से पपीता सेहत के लिए फायदेमंद होता है। उसी तरह यह हमारी स्किन के लिए भी अच्छा हैं। इसे इस्तेमाल कर आप उम्र से पहले पड़ने वाली झुर्रियों से बच सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
papaya pack
सबसे पहले एक अच्छा पका हुआ पपीता लाएं। अब इसके गूदे को पीसकर फेसपैक तैयार कर लें। तैयार पेस्ट को उबटन की तरह अपने चेहरे पर आधे घंटे के लिए लगाएं।

4 of 5
face wash
जब आपका फेसपैक सूख जाएं तो गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। इसके बाद मूंगफली के तेल से हल्के हाथ से चेहरे पर मालिश करें। ध्यान रहे कि तेल को ठोड़ी से गालों तक ले जाते हुए चीक बोन तक खींचना है। जिस तरह फेशियल करते हैं, ठीक उसी तरह।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
wrinkles
इस तरीके को आप कम से कम एक महीने तक अपनाएं। इससे आपके चेहरे पर निखार तो आएगा ही साथ ही आप देखेंगे कि झुर्रियों का नामो निशान तक नहीं है। इसके अलावा एक बात का खास ख्याल रखें आप इसे किसी भी मौसम में आजमा सकते हैं लेकिन बरसात के दिनों में इससे परहेज करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें