फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेयरनेस क्रीम से नहीं पपीते से मिलेगी ग्लोइंग स्किन, एक बार जरूर करें ट्राई

Fri, 21 Sep 2018 09:28 AM IST
फैशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
papaya pack
ग्लोइंग स्किन की चाह हर कोई रखता है, जिसके लिए लोग तमाम प्रोडक्ट का सहारा लेते हैं। बाजार में फेयरनेस फेस वॉश, नाईट क्रीम, डे क्रीम का भंडार लगा हुआ है। इन सभी प्रोडक्ट के कहीं न कहीं साइड इफेक्ट भी होते हैं। आज हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे घरेलू टिप्स जिन्हे अपनाकर आप फ्लोलेस स्किन पाएंगे और अपनी फेयरनेस क्रीम को बाय बाय कह देंगे...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 11
honey
शहद : शहद हमारी स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होता है। शहद लगाने से स्किन पर एक अलग ग्लो नजर आता है। इसके अलावा यह आपकी त्वचा की रंगत निखारने में भी मदद करता है। इसे लगाने के लिए हल्के हाथों से मसाज करें एवं कुछ देर के लिए छोड़ दें। सूखने पर चेहरा धो लें। सप्ताह में दो से तीन बार ऐसा करने पर चेहरे पर एक अलग ग्लो नजर आएगा।
विज्ञापन

3 of 11
Curd
दही : हर रोज थोड़ा सा दही लेकर चेहरे पर हल्के हाथों से मसाज करें। सूखने के बाद चेहरा धो लें। ऐसा नियमित रूप से करने पर त्वचा निखर जाती है। 

4 of 11
lemon
नींबू : त्वचा के रंग को निखारने के लिए नींबू का रस चेहरे पर लगाएं। सिर्फ इतना ही नहीं नींबू पानी पीने से भी त्वचा में एक अलग निखार आता है। 
विज्ञापन

5 of 11
cucumber
खीरा : स्किन की रंगत सुधारने के लिए चेहरे पर खीरे का जूस या खीरे का पेस्ट बनाकर लगाएं। ऐसा करने से चेहरे की चमक बढ़ती है।
विज्ञापन

6 of 11
potato
आलू :  चेहरे पर मौजूद काले धब्बों को दूर करने के लिए आलू की स्लाइस लेकर उसका चेहरे पर हल्के हाथों से मसाज करें। 
विज्ञापन

7 of 11
टैनिंग
टमाटर : टमाटर को पीसकर इसका पेस्ट चेहरे पर लगाने से त्वचा निखरती है और चेहरे के दाग-धब्बे भी दूर हो जाते हैं।

8 of 11
papaya
पपीता : पपीते को पीसकर उसका गाढ़ा पेस्ट अपने चेहरे पर लगाएं। कुछ देर बाद चेहरा धो लें। ऐसा करने से चेहरे पर एक अलग ग्लो आ जाता है।

9 of 11
fish milk
कच्चा दूध : दूध त्वचा के लिए टोनर का काम करता है। कच्चे दूध लेकर उसे चेहरे पर हल्के हाथों से मसाज करें। सूखने पर चेहरा धो लें। त्वचा निखरने लगेगी।

10 of 11
rose water
गुलाब जल : गुलाब जल त्वचा निखारने का सबसे आसान तरीका है। गुलाब जल बनाने के लिए गुलाब के फूल की पंखुड़ियों को पानी में डालें। एक दिन के लिए पानी में छोड़ दें। इस पानी से चेहरा धोने से चेहरे की रंगत गुलाबी होने लगती है और रंग भी निखरने लगता है।
विज्ञापन

11 of 11
turmeric face mask
हल्दी : हल्दी को त्वचा निखारने वाली सबसे बेहतरीन औषधि माना जाता है। दूध में एक चुटकी हल्दी मिलाकर चेहरे पर लगाने से भी रंगत निखरती है। बेसन के उबटन में हल्दी मिलाकर लगाने से भी चेहरा ग्लो करने लगता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें