आज तक आपने टमाटर को सब्जियों में बहुत खाया होगा, लेकिन यह आपकी त्वचा के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। इसमें भरपूर मात्रा में लाइकोपीन होता है, जो एक बहुत शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है। यह त्वचा के ग्लो के साथ उसे खराब होने से भी बचाता है। सनबर्न का भी यह रामबाण इलाज है। आइए जानते हैं टमाटर से घर पर कैसे करें फेशियल। सबसे पहले क्लींजिंग करेंगे। इसके लिए टमाटर के गूदे और कच्चे दूध को मिलाएं और पूरे चेहरे और गर्दन पर कॉटन पैड की मदद से लगाएं।