फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन 4 तरीकों से करेंगे अंडे के छिलकों का इस्तेमाल तो खूबसूरती में देंगी सबको मात

Sat, 07 Apr 2018 08:18 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आपने आजतक अंडे का इस्तेमाल अपनी सेहत को बनाने के लिए किया होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं न सिर्फ अंडे बल्कि इसके छिलके भी काफी फायदेमंद होते हैं। इसके छिलकों के इस्तेमाल से आप निखरी गोरी त्वचा पा सकते हैं। अंडा प्रोटीन का बेहतरीन स्रोत है। इसका इस्तेमाल करने से कई तरह की सौंदर्य समस्याओं से निजात मिलती है। आइए जानते हैं खूबसूरत त्वचा पाने के लिए अंडे के छिलकों का किन 4 तरीकों से इस्तेमाल किया जा सकता है। 
विज्ञापन

2 of 5
ड्राईनेस करे दूर
त्वचा की ड्राईनेस खत्म करने के साथ नमी बनाए रखने के लिए अंडे के छिलके के पाउडर में ऐलोवेरा जैल मिलाकर चेहरे पर लगाएं। इससे त्वचा में नमी बरकरार रहती है और चेहरे पर निखार आता है।
 
विज्ञापन

3 of 5
शहद के साथ –
अंडे के छिलकों का पाउडर बनाकर उसमें दो चम्मच शहद मिला लें और गाढ़ा पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं। एक सप्ताह के भीतर आप अपनी त्वचा में काफी फर्क देखेंगे। चेहरे पर चमक आने के साथ उसमें नमी भी बनी रहेगी।

4 of 5
बेदाग त्वचा –
त्वचा में निखार के साथ चेहरे के दाग-धब्बों से निजात पाने के लिए अंडे के छिलके से बने पाउडर में सिरका मिलाकर पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट को चेहरे पर हल्के हाथों से मसाज करते हुए लगाएं। ऐसा करने से कुछ ही दिनों में आपकी त्वचा दमकती हुई नजर आएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
स्किन इंफेक्शन –
स्किन इंफेक्शन से बचने के लिए अंडे के छिलकों से बने पाउडर में नींबू का रस या सिरका मिलाकर लगाएं। ऐसा करने से त्वचा पर मौजूद दाग-धब्बे भी साफ होते हैं। इसके अलावा त्वचा में संक्रमण का खतरा भी कम होता है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें