फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन फलों के छिलकों से घर बैठे करें फेशियल, त्वचा रहेगी जवां, दाग-धब्बेे होंगे छू मंतर

Sat, 05 Jan 2019 01:43 PM IST
Sumit kumar फैशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
glowing skin - फोटो : file photo
क्या आप भी फलों को खाने के बाद उनके छिलकों को डस्टबिन में फेंक देते हैं? अगर ऐसा करते हैं तो अब मत करिएगा। फलों के छिलकों में विटामिन्स होते हैं जो हमारी स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। अगर आप सही तरीके से इनका इस्तेमाल करेंगे तो आप अपनी खूबसूरती में बिना पैसे खर्च करें चार चांद लगा सकती हैं। अगली बार जब फल खाएं तो उनके छिलके डस्टबिन में डालने से पहले उनका इस्तेमाल अपनी स्किन को निखारने के लिए करना न भूलें।
विज्ञापन

2 of 6
banana
आपको जानकर हैरानी होगी कि केले के छिलकों का फेस मास्क बनाया जा सकता है जिससे आप चेहरे के दाग-धब्बों से निजात पा सकते हैं। विटामिन और प्रोटिन से भरपूर केले का छिलका आपके स्किन के कॉम्प्लेक्शन को सुधारने में मदद करता है। इसके लिए सबसे पहले केले के छिलके का पेस्ट बना लें फिर उसमें बेकिंग सोडा और थोड़ा सा पानी मिलाएं। इस पेस्ट को चेहरे पर 10 मिनट स्क्रब की तरह रगड़ें और फिर चेहरे को पानी से धो लें।
विज्ञापन

3 of 6
banana peel
केले के छिलके में एंटीऑक्सिडेंट्स पाए जाते हैं, जो दाग-धब्बों से निजात दिलाने में मदद करता है। इसके साथ ही त्वचा में ग्लो भी आता है। ये एंटी-एजिंग क्रीम से ज्यादा असरदार होता है। केले के छिलके से सफेद रेशे को निकालकर एलोवेरा जेल में मिलाएं और आंखों के आस-पास लगाएं। ऐसा करने से डार्क सर्कल्स कम होंगे। केले के छिलके को चेहरे पर कुछ मिनट के लिए रगड़ें फिर गुलाब जल लगाएं और 15 मिनट के बाद चेहरा धो लें। इसका परिणाम आपको तुरंत नजर आने लगेगा।

4 of 6
pomegranate
अब बात करते हैं अनार के छिलकों की। अगर फेशियल में पैसे खर्च करने के बाद भी आपको अपने चेहरे से कोई न कोई शिकायत रहती है तो इस बार अनार के छिलके से बना फेस पैक करें। यकीनन आप दोबारा फेशियल कराने के लिए ब्यूटी पार्लर की तरफ रुख नहीं करेंगी। अनार के छिलकों में एक्सफोलिएटिंग एजेंट होते हैं जो हमारे स्किन टोन को बैलेंस करके रखता है और झुर्रियां भी दूर करता है।
विज्ञापन

5 of 6
pomegranate face pack
अनार के छिलकों का पैक बनाने के लिए सबसे पहले अनार के छिलकों को सुखा लें और फिर उसे पीसकर उसमें एक चम्मच नींबू का रस और एक चम्मच शहद मिला लें। अब इस फेसपैक को चेहरे पर 10 से 15 मिनट के लिए लगा लें और फिर गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। सप्ताह में दो बार इस फेसपैक को जरूर लगाएं। इससे चेहरे के सारे काले धब्बे और झुर्रियां दूर हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
papaya pack
पपीता ही नहीं इसका छिलका भी बहुत काम का होता है। पपीते के छिलकों में alpha hydroxy acids होते हैं जो रूखी त्वचा को नमी देने का काम करता है और स्किन टोन में भी सुधार करता है। पपीते का छिलका टैनिंग और डैड स्किन को दूर करने के लिए भी फायदेमंद है। पपीते के छिलकों का पैक बनाने के लिए सबसे पहले ब्लेंडर में छिलकों को पीस कर पेस्ट बना लें। अब इसमें 1 चम्मच नींबू का रस और 2 चम्मच शहद मिलाएं। दस मिनट के लिए चेहरे पर लगाकर गुनगुने पानी से फेसवॉश कर लें। आपकी सारी डेड स्किन और टैनिंग हट जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें