आज हम आपको ऐसे घरेलु नुस्खे बताएंगे जिनकी मदद से आप उर्वशी रौतेला जैसी ग्लोइंग स्किन पा सकती हैं। घर पर मास्क बनाने से आपके ज्यादा रुपये भी खर्च नहीं होंगे और आपकी स्किन भी ग्लो करेगी।
Skin Care Tips : बिगड़ी हुई लाइफस्टाइल और खान-पान की वजह से स्किन से जुड़ी समस्याएं होना बेहद आम बात है। जिससे छुटकारा पाने के लिए लोग ना जाने क्या-क्या करते हैं। अक्सर ऐसा देखा जाता है कि लोग अपनी स्किन की केयर करने के लिए पार्लर जाते हैं। वहां जाकर हजारों रुपये खर्च कर देते हैं। उसके बाद भी कई बार चेहरे पर वो निखार नहीं आता जैसा हम चाहते हैं। हम जब भी किसी एक्ट्रेस की ग्लोइंग स्किन देखते हैं तो वैसी ही स्किन की चाहत करते हैं।
अगर चेहरे के लिए रेडिमेड प्रोडक्ट इस्तेमाल करते हैं तो कई बार केमिकल की वजह स्किन की समस्या और ज्यादा बढ़ जाती है। ऐसे में आज हम आपको ऐसे घरेलु नुस्खे बताएंगे जिनकी मदद से आप उर्वशी रौतेला जैसी ग्लोइंग स्किन पा सकती हैं। घर पर मास्क बनाने से आपके ज्यादा रुपये भी खर्च नहीं होंगे और आपकी स्किन भी ग्लो करेगी।
विज्ञापन
2 of 6
चना दाल और केसर
- फोटो : getty images
ग्लोइंग स्किन के लिए बेस्ट हैं केसर के ये फेसपैक
चना दाल और केसर - अगर आप केसर की मदद से चेहरे को ग्लो कराना चाहती हैं तो एक कप दूध में एक चम्मच दाल और दो धागे केसर मिलाकर रात भर इसे ऐसे ही छोड़ दें। अगली सुबह पीस कर इसे चेहरे पर लगा लें। इससे चेहरा ग्लो करेगा।
विज्ञापन
3 of 6
केसर और दूध फेसपैक
- फोटो : Istock
केसर और दूध फेसपैक - अगर आपकी स्किन पर थकान दिखती है तो दो चम्मच दूध में केसर के दो धागे डालकर छोड़ दें। अब कॉटन की मदद से इसे चेहरे पर लगाएं। दस मिनट बाद इसे साफ कर लें। इससे चेहरे में जान आ जाएगी।
4 of 6
शहद और केसर
- फोटो : istock
शहद और केसर - चेहरे के ड्राईनेस को कम करने के लिए आर शहद और केसर का फेसपैक बना सकते हैं। इसके लिए एक चम्मच शहद में दो धागे केसर मिलाकर इसे चेहरे पर लगाएं। अब दस मिनट बाद इसे धो दें।
विज्ञापन
5 of 6
चंदन और केसर
चंदन और केसर - एक चम्मच चंदन पाउडर, केसर के दो से तीन धागे, कच्चा दूध दो से तीन चम्मच मिलाकर आप इसे चेहरे पर लगाएं। पैक सूखने के बाद इसे पानी से धो लें।
केसर और बादाम फेसपैक - केसर को सबसे पहले दूध में भीगो कर रख दें। इसके बाद बादाम को पीस कर इसमें केसर वाला दूध मिक्स कर लें। हल्की सी हल्दी मिलाकर इसे चेहरे पर लगाएं और गुनगुने पानी से मुंह धो लें।