फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंहासे और एक्ने से पाना चाहती हैं जल्द छुटकारा तो अपनाएं बेहद देसी नुस्खा, जिनके बारे में शायद ही सुना हो

Mon, 14 Dec 2020 09:44 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
acne
चेहरे पर निकलने वाले दाने अक्सर ही लोगों को परेशान करते हैं। किसी पार्टी में जाना हो और एक रात पहले चेहरे पर दाने निकल आए तो सारा मूड खराब हो जाता है। साथ ही इन दानों को छुपाना भी मुश्किल लगता है। लेकिन अगर आप इस तरह से निकलने वाले मुंहासे और दानों से परेशान रहते हैं या रहती हैं तो घरेलू नुस्खों को आजमाएं। ये आपके दानो को कम करने में जरूर मदद करेंगे। इसके लिए किसी भी तरह के केमिकल वाले प्रोडक्ट की जरूर नही होगी। बस कुछ बेहद घरेलू तरीके हैं जिन्हें बहुत कम लोग जानते हैं। तो चलिए जानें वो कौन से अजीबोगरीब नुस्खें हैं जो दानों को खत्म करने में आपकी मदद कर सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
माउथवॉश
ब्रश करने के बाद तो माउथवॉश का इस्तेमाल तो हर कोई करता है। क्योंकि माउथवॉश में एंटीबैक्टीरियल तत्व होते हैं जो मुंह को साफ करते हैं। अगर आपके चेहरे पर पिंपल निकल आया है और रातोंरात इससे छुटकारा पाना है तो एक्ने पर थोड़ा सा माउथवॉश लगा लें। इसका एंटी-बैक्टीरियल तत्व स्किन के बैक्टीरिया को खत्म करके चेहरे को साफ कर देता है।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विनेगर
एक्ने से जल्दी ही छुटकारा पाना हो वो भी बिल्कुल आसान तरीके से तो विनेगर एक अच्छा उपाय है। एक चम्मच विनेगर को एक चम्मच पानी में मिलाकर चेहरे पर लगा लें। ये पिंपल को सुखाकर स्किन को साफ करने में मदद करेगा।

4 of 5
Medicine - फोटो : पिक्साबे
एस्प्रिन
सिरदर्द की दवा एस्प्रिन का इस्तेमाल पिंपल के लिए करें। एक टैबलेट एस्प्रिन को पीस कर पानी में पेस्ट बना लें और इसे दाने के ऊपर लगा लें। इससे भी दानों को दूर भगाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
vicks
विक्स
विक्स का इस्तेमाल तो आप सर्दी-जुकाम में करते हीं होगें। लेकिन साथ ही विक्स की मदद से पिंपल से भी छुटकारा मिल सकता है। बस थोड़ा सा विक्स लेकर पिंपल के ऊपर लगा लें। जल्दी  ही पिंपल से छुटकारा मिल जाएगा।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। किसी भी तरह के चेहरे पर प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की राय अवश्य लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें