फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये 5 आदतें बना रही हैं आपको समय से पहले बूढ़ा, क्या आप भी कर रहे हैं ये गलतियां

Wed, 06 Mar 2019 12:05 AM IST
कशिश मिश्रा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
wrinkle face - फोटो : social media
झुर्रियां आपकी बढ़ती उम्र की निशानी है। इससे ये पता चलता है कि अब आप बुढ़ापे की तरफ बढ़ रहे हैं, लेकिन कई बार आपकी गलत आदतों के कारण भी आपके चेहरे पर झुर्रिया नजर आने लगती हैं। यानी आपकी कुछ ऐसी आदतें जिस वजह से आपके स्वास्थ पर भी असर पड़ता है और आपका स्किन भी खराब होना शुरू हो जाती है। ऐसे में आपको इस बात के बारे में जानना बहुत जरूरी है कि आखिर आपकी वह कौन सी आदत है जिस वजह से आपको झुर्रिया पड़नी शुरू हो गई हैं और जो आपको बूढ़ा बना रही है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
wrinkle face - फोटो : social media
यह कोई बताने वाली बात नहीं है कि सिगरेट पीना आपके स्वास्थ के लिए कितना हानिकारक है। इसका सेवन करने वाले लोगों के चेहरे पर समय से पहले झुर्रियां दिखाई देने लगती है और आप कई खतरनाक बीमारियों के शिकार भी हो जाते हैं। ऐसे में क्या आप खुद को स्वस्थ रखने के लिए धूम्रपान करना नहीं छोड़ सकते हैं। यही नहीं यदि आपको गुटखा, तंबाकू खाने की आदत है तो भी इसे छोड़िए ये आदतें आपको नुकसान पहुंचा रही हैं।
विज्ञापन

3 of 5
wrinkle face - फोटो : social media
जैसे-जैसे आप बूढ़े होते जाते हैं वैसे-वैसे आप कैलरीज लेना कम कर देते हैं। अगर आफ अपने चेहरे की खूबसूरती और चमक को बनाए रखना चाहते हैं तो आपको कैलरीज लेने की आवश्यकता है। खाने में कैलरीज वाले फूड का इस्तेमाल करें। 

4 of 5
stress - फोटो : file photo
मानसिक तनाव से लोग उम्र से पहले बूढ़े नजर आने लगते हैं। ऐसे में आप कोशिश कीजिए की आप तनाव मुक्त रहें। सबसे पहले आप जानें की आपको किस बात से ज्यादा तनाव होता है फिर उससे छुटकारा पाने का रास्ता निकालें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
stress - फोटो : social media
जैसे-जैसे आपकी उम्र बढ़ती है वैसे-वैसे नींद ज्यादा लेने की आवश्यकता होती है। अगर आप सही से नींद नही लेगी तो आप बीमार पड़ सकते हैं और इसके साथ ही आपके शरीर का मोटापा भी बढ़ने लगता है। अगर आप चाहते हैं कि आपको झुर्रिया न हो तो शराब का सेवन करना बंद कर दें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें