फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये है दुनिया का सबसे महंगा मैनीक्योर, बदल देगी आपके हाथों की काया

Sat, 23 Sep 2017 01:02 PM IST
amarujala.com, presented by : शिप्रा सक्सेना
विज्ञापन
1 of 7
ब्यूटी टिप्स
खूबसूरत हाथ किसे पसंद नहीं होते। इन्हें और भी खूबसूरत बनाने के लिए लोग मैनीक्योर करवाते हैं। मैनीक्योर करवाने के बाद नाखूनों में नेलपेंट भी लगवाते हैं लेकिन अगर आप अपने नाखूनों पर उन्हीं रंगों को लगाते लगाते बोर हो गए हैं या फिर कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं तो ये नया मैनीक्योर आपकी मदद कर सकता है। हालांकि उसके लिए आपको अपनी जेब थोड़ी ज्यादा ढीली करनी पड़ेगी। 

पढ़ें- कहीं गलत तरह से शैम्पू करने से तो नहीं झड़ रहे आपके बाल, ये है सही तरीका
विज्ञापन

2 of 7
ब्यूटी टिप्स
साधारण तौर पर मैनीक्योर करवाने में 250 से 500 रुपये तक लगता है लेकिन इस मैनीक्योर की कीमत जानकर आप हैरान रह जाएंगे क्योंकि इसकी कीमत हजारों में नहीं बल्कि लाखों में है। इस मैनीक्योर को 'आइस्ड मैनीक्योर' नाम दिया गया है जिसकी कीमत 32,69,100 रुपये है। 

पढ़ें- इंटरव्यू में जाने से पहले ऐसे करें अपना मेकअप, नौकरी होगी पक्की
 
विज्ञापन

3 of 7
ब्यूटी टिप्स
इस मैनीक्योर की कीमत इसलिए इतनी ज्यादा है क्योंकि इसमें नाखूनों पर नेलपेंट की जगह डायमंड लगाए जाएंगे और उन्हें एक डिजाइन दिया जाएगा। ये डायमंड 10 कैरेट्स के होंगे। 

पढ़ें- बालों को बांधते समय आप कर रहीं हैं ये गलतियां तो संभल जाएं

4 of 7
ब्यूटी टिप्स
बेहद महंगे मैनीक्योर की शुरुआत लंदन की वेबसाइट कंपनी Cherish…ME ने की है। वेबसाइट का अपने इस खास मैनीक्योर के बारे में कहना है कि 'ये अब तक का सबसे महंगा मैनीक्योर है लेकिन आपके हाथों की खूबसूरती में चार चांद जरूर लगा देगा।'

पढ़ें- गीले हो बाल तो ये काम करने से बचें 
विज्ञापन

5 of 7
ब्यूटी टिप्स
पहली बार ये खास मैनीक्योर तब लाइमलाइट में आया जब सिंगर कैटी पेरी ने 'आइस्ड मैनीक्योर' की पिक्चर सोशल मीडिया पर शेयर की। 
विज्ञापन

6 of 7
ब्यूटी टिप्स
इस कंपनी ने अपने ग्राहकों को एक अलग तरह की सुविधा भी दी है। इस खास मैनीक्योर को आप दुनिया के किसी भी हिस्से में क्यों न हो आसानी से करवा सकते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि मैनीक्योर करने वाली कंपनी की टीम दुनिया के अलग अलग हिस्सों में जाकर ग्राहकों को ये सुविधा देती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
ब्यूटी टिप्स
इसके साथ ही अगर कोई नाखूनों में लगे डायमंड की डिजाइन से बोर हो गया है तो वो उसे दोबारा नई डिजाइन में भी बदल सकते हैं। इसके साथ ही अगर आपका मन अब इन डायमंड को ज्वैलरी के रूप में कैरी करना का हो तो उसके लिए भी आप इस कंपनी से संपर्क कर सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें