हर कोई अलग अलग तरह से बालों में शैम्पू करता है और यही समझता है कि वो जैसे शैम्पू कर रहा है वही सही तरीका है। अगर आप कुछ ऐसा ही सोच रहे हैं तो इस खबर को जरूर पढ़ लें क्योंकि बालों में शैम्पू लगाने का फायदा तभी होगा जब आप शैम्पू ठीक तरह से करेंगे।
पढ़ें- आईब्रो बनवाने जा रहीं हैं तो इन बातों पर जरूर दें ध्यान
विज्ञापन
2 of 6
तेल
सिर की त्वचा पर ही लगाएं शैम्पू
शैम्पू करते समय इस बात का ध्यान रखें कि शैम्पू बालों की बजाय सिर की त्वचा यानि कि स्कैल्प पर लगाएं। शैम्पू को बालों के किनारे या फिर बीच में लगाने से बाल नहीं बढ़ेंगे। इसलिए शैम्पू को सिर की त्वचा पर लगाकर हल्के हाथों से मालिश करें।
पढ़ें- बालों को बांधते समय आप कर रहीं हैं ये गलतियां तो संभल जाएं
विज्ञापन
3 of 6
ब्यूटी टिप्स
उंगलियों का करें इस्तेमाल
शैम्पू का बालों की जड़ों तक पहुंचना जरूरी होता है। इसलिए शैम्पू को करते हुए उंगलियों का इस्तेमाल करें। ऐसा करते समय इस बात का ध्यान रखें कि नाखून का इस्तेमाल न हो। ऐसा बालों को पहले राउंड में धोते समय करें।
पढ़ें- गीले हो बाल तो ये काम करने से बचें
4 of 6
ब्यूटी टिप्स
शैम्पू करने से पहले करें कंडीशनर का इस्तेमाल
अक्सर बालों को शैम्पू करने के बाद लोग कंडीशनर का इस्तेमाल कर करते हैं अगर आप ऐसा ही कर रहे हैं तो आज ही इस आदत को थोड़ा बदल दें। बालों में शैम्पू करने से पहले कंडीशनर का इस्तेमाल करें उसके बाद ही बालों को शैम्पू से धोएं। ऐसा करने से बालों को पोषण मिलता है और कंडीशनिंग का बालों पर लंबे समय तक असर दिखाई देता है।
कंडीशनर का इस्तेमाल करने के बाद बालों को कम से कम 10 मिनट तक लगे रहने दें। इस बीच बालों को किसी कपड़े से ढक लें।
विज्ञापन
5 of 6
बाल
शैम्पू करने से पहले बालों को करें कंघी
शैम्पू करने से पहले बालों को कंघी कर लेना चाहिए। ऐसा करने से बाल सुलझ जाएंगे और शैम्पू आसानी से बालों की जड़ों तक पहुंच जाएगा।
पोछने के लिए नरम कपड़े का करें इस्तेमाल
बाल बहुत नाजुक होते हैं ऐसे में इस पर किसी भी सख्त कपड़े का इस्तेमाल न करें। बालों को पोछने के लिए अपनी किसी पुरानी टी-शर्ट या फिर किसी और मुलायम कपड़े का इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसा करने से बाल उलझते नहीं हैं।