आपको जानकर हैरानी होगी कि बालों को आप आलू के छिलकों की मदद से भी काला कर सकते हैं। इसमें मौजूद स्टार्च एक नेचुरल कलर के रूप में काम करता है। आलू के छिलके से तैयार हेयर मास्क में विटामिन ए, बी और सी होता है, जो हमारे स्कैल्प पर जमे तेल को हटाकर डैंड्रफ नहीं होने देता है। इतना ही नहीं आलू में मौजूद आयरन, जिंक, पोटेशियम और कैल्शियम हेयरफॉल की परेशानी को दूर करते हैं।