नींद पूरी न होने या फिर बहुत ज्यादा थकान की वजह से आंखों के नीचे सूजन हो जाना आम समस्या है। लेकिन आंखो के नीचे की सूजन के साथ ऑफिस जाना थो़ड़ा अजीब लगता है क्योंकि चेहरे पर दिखने वाली इस सूजन की वजह से ऐसा लगता है कि आप अभी भी नींद में है। तो अगर काम पर जाने से पहले आंखों के नीचे की सूजन को दूर भगाना है तो ये घरेलू नुस्खे बहुत मदद करेंगे।