जब बात सौंदर्य प्रसाधनों की या ब्यूटी टिप्स और रूटीन की होती है तो सभी सनस्क्रीन को सबसे महत्वपूर्ण उत्पाद बताया जाता है। कहते हैं बिना सनस्क्रीन लगाए बहार निकलना ही अपनी त्वचा के साथ नाइंसाफी है। कई बार धूप से अपनी त्वचा को बचाने के लिए आप महंगे से महंगे सनस्क्रीन का इस्तेमाल करती हैं लेकिन फिर भी यह काफी नहीं होता है। ऐसे में आपको जानकर हैरानी होगी कि एक नैचुरल सनस्क्रीन आपके किचन में ही मौजूद है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
जी हां, खाने का स्वाद बढ़ा देने वाला टमाटर त्वचा को धूप से होने वाले नुकसान से बचा सकता है। टमाटर में लाइकोपीन होता है जो अल्ट्रावॉयलट किरणों से त्वचा को बचाता है। सिर्फ खाने के ही नहीं, बल्कि त्वचा पर टमाटर लगाने के भी कई फायदे हैं। जानें त्वचा पर टमाटर लगाने के कुछ घरेलू तरीके।
विज्ञापन
3 of 5
टमाटर और नींबू
यह फेसपैक त्वचा टैन होने से बचाता है। टमाटर के गूदे में नींबू का रस मिलाएं और इसे चेहरे पर लगाएं। सूखने पर इसे ठंडे पानी से धो लें।
4 of 5
टमाटर नींबू और दही
टमाटर, दही और नींबू का रस त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद है। यह मास्क नैचुरल ब्लीच का काम करता है। यह त्वचा के अनचाहे तेल को भी हटाता है।
टमाटर-चीनी
टमाटर के टुकड़े पर चीनी डालकर मुहांसों पर रगड़ें। यह स्क्रब का काम करता है। इसके बाद एक टुकड़े पर शहद लगाकर चेहरे पर लगाएं। सूख जाने पर इसे धो लें। इससे आपकी त्वचा बिल्कुल चमकती-दमकती दिखाई देगी।