हर कोई खूबसूरत दिखना चाहता है। लेकिन बस चाहने से ही सब कुछ नहीं हो जाता उसके लिए कुछ करना भी पड़ता है। अगर आप अपनी सुंदरता में चार चांद लगाना चाहते हैं तो रात को सोने से पहले ये टिप्स जरूर आजमाएं-
विज्ञापन
2 of 7
रात में सोने से पहले जरूर नहाएं। ऐसा करने से आपके शरीर पर मौजूद दिनभर की गंदगी दूर हो जाएगी और आपकी त्वचा सांस ले पाएगी। नहाने के पानी में आधा घंटा पहले गुलाब की कुछ पंखुड़ियां डाल लें। इस पानी से नहाने से आप तरोताजा महसूस करेंगे।
विज्ञापन
3 of 7
सोने से पहले हल्दी वाला दूध जरूर पीएं। इससे आपके शरीर के विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाते हैं जिससे खून साफ हो जाता है। हल्दी वाला दूध पाने से आपकी त्वचा भी निखर जाएगी।
4 of 7
- फोटो : getty images
रात में सोने से पहले ब्रश करना भी बहुत जरूरी होता है। रात में खाना खाने के बाद अगर हम बिना ब्रश किए ही सो जाते हैं तो आपके दांतों पर कीटाणु हमला करना शुरू कर देते हैं। इससे आपको खूबसूरत दांत सड़ सकते हैं इसलिए ये जरूरी है कि सोने से पहले आप ब्रश जरूर करें।
विज्ञापन
5 of 7
पूरे दिन हमारे दिमाग के साथ-साथ हमारी आंखें भी बहुत काम करती हैं। ऐसे में आंखों का ख्याल रखना बहुत जरूरी हो जाता है। सोने से पहले अपनी आंखों को चारों तरफ क्रीम से मसाज जरूर करें।
विज्ञापन
6 of 7
- फोटो : getty images
सोने से पहले अपने बालों को जरूर सुलझा लें। इससे आपके बाल सुबह कम फसेंगे और कम टूटेंगे।