हाई हील्स पहनना हर लड़की को पसंद होता है, लेकिन दिनभर इसे पहनने में होने वाले दर्द को भी हर लड़की अच्छे से जानती है। एक पूरे दिन हील्स पहनकर जाना पड़ जाए, शाम आते-आते तक जो शामत आनी है ये दर्द हम अच्छे से समझ सकते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे जिससे अगली बार जब आप हील्स पहनेंगी तो आपको ऐसी तकलीफों का सामना नहीं करना पड़ेगा...
विज्ञापन
2 of 4
cracked heels
सबसे पहले अपने फुट को पहचानें। हर किसी के फुट अलग तरह के होते हैं। किसी के फ्लैट तो किसी के कर्व्ड फीट होते हैं। ऐसे में सबसे पहले ये पहचाने कि आपके फुट कैसे हैं। उसी के मुताबिक अपने लिए हील्स का चुनाव करें।
विज्ञापन
3 of 4
high heels
हील्स की जब बात हो तो लड़कियों की पहली पसंद पेंसिल हील्स या स्टिलेटो होते हैं, लेकिन अगर आपको हील के साथ-साथ कंफर्ट चाहिए तो आप ब्लॉक हील्स का चयन कर सकते हैं। दरअसल ब्लॉक हील्स पैरों को ज्यादा स्पोर्ट देती हैं जिस वजह से पैरों पर कम प्रेशर बनता है और दर्द कम होता है।
हील्स खरीदते समय हमेशा ध्यान में रखें कि ऐसी हील का चयन करें जिसमें ज्यादा कवरेज हो। जितना ज्यादा कवरेज होगा वो उतना ही स्पोर्ट देगी और आपको चलने में उतनी ही आसानी होगी और आपको पैरों में दर्द की परेशानी भी नहीं होगी।