फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्वचा के लिए वरदान है आलू, यकीन न हो तो ट्राई करके देखिए

Tue, 30 Oct 2018 10:29 AM IST
फैशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : Image Source: File Photo
सब्जियों का राजा कहें जाना वाला आलू आपने खाया तो बहुत होगा पर क्या आप जानते हैं कि यह आपकी स्किन के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। विटमिन बी कॉम्पलेक्स, विटमिन सी, आयरन, कैल्शियम, मैगनीज और फास्फोरस से भरपूर आलू हमारी स्किन से दाग-धब्बे दूर करने में मदद करता है। आंखों के आसपास इसका रस लगाने से आंखों की सूजन कम हो जाती है। आगे की स्लाइड्स में जानिए चेहरे का ग्लो बढ़ाने और स्किन में कसाव लाने के लिए कैसे करें इसका इस्तेमाल...
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : Image Source: File Photo
आलू और अंडे का फेसपैक
आलू और अंडे का फेसपैक लगाने से चेहरे के खुले हुए पोर्स टाइट होते हैं। इसके लिए आलू के रस में एक अंडे का सफेद हिस्सा मिलाकर अच्छी तरह मिला लें। इसे 20 मिनट के लिए चेहरे पर लगाकर छोड़ दें। अब सादे पानी से अपने चेहरे को धो लें। कुछ दिनों में इसका फर्क आपको साफ नजर आने लगेगा।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : Image Source: File Photo
आलू और हल्दी का फेसपैक
आलू और हल्दी के फेसपैक को लगाने से तव्चा की रंगत में सुधार आता है। इसका पैक तैयार करने के लिए आलू को कद्दूकस करें और इसमें एक चुटकी हल्दी मिला लें। आपका पैक तैयार है। अब इसे आधे घंटे के लिए अपने फेस पर लगाकर छोड़ दें और फिर नार्मल पानी से चेहरे को साफ कर लें। हफ्ते में एक दिन इस पैक को जरूर लगाएं।

4 of 5
- फोटो : Image Source: File Photo
आलू और दूध फेसपैक
आलू-दूध फेसपैक बनाने के लिए आधे आलू को छीलकर उसका रस निकाल लें। अब इस रस में दो चम्मच कच्चा दूध मिलाकर अच्छी तरह मिला लें और कॉटन की मदद से इसे चेहरे और गर्दन पर लगाकर 20 मिनट के लिए छोड़ दें। इस पैक को हफ्ते में दो से तीन बार लगाएं। कुछ दिनों में चेहरे पर इसका फर्क साफ नजर आने लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : Image Source: File Photo
आलू और मुल्तानी मिट्टी फेसपैक
आलू-मुल्तानी मिट्टी फेसपैक आपकी स्किन में ग्लो के साथ-साथ कील-मुंहासों को दूर करने में मदद करता है। इसके अलावा त्वचा की सूजन को भी कम करता है। इस फेसपैक को तैयार करने के लिए बिना छिले आधे आलू का पेस्ट बना लें। अब इसमें 3 से 4 चम्मच मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल मिलाकर पेस्ट तैयार करें। अस पेस्ट को 30 मिनट के लिए चेहरे पर लगाकर छोड़ दें। देखते ही देखते आपकी स्किन ग्लो करने लगेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें