Threading Tips and Tricks: चेहरे की खूबसूरती तब कई गुना बढ़ जाती है, जब महिलाएं आइब्रो की थ्रेडिंग बनवा लेती हैं। इसकी वजह से आंखें और भी ज्यादा प्यारी लगने लगती हैं। आईब्रो की थ्रेडिंग बनाने के लिएल बहुत सी महिलाएं वैक्सिंग का सहारा लेती हैं, तो वहीं ज्यादातर महिलाएं थ्रेडिंग कराती हैं। आइब्रो सेट कराने के लिए थ्रेडिंग सबसे सरल और आसान रास्ता माना जाता है। इसी के चलते कई महिलाएं तो घर पर खुद से ही थ्रेडिंग कर लेती हैं।
अगर आप भी उन महिलाओं में शामिल हैं, जो घर पर ही थ्रेडिंग करना पसंद करती हैं, तो कुछ बातों का ध्यान अवश्य रखें। यदि आप इन बातों का ध्यान रखेंगी तो एक तो आपका लुक प्यारा दिखेगा और साथ ही में इसकी वजह से आपके चेहरे पर किसी तरह की एलर्जी नहीं होगी।
विज्ञापन
2 of 7
धागा हो साफ
- फोटो : Adobe stock
धागा हो साफ
यदि आप नियमित रूप से घर पर ही आईब्रो बनाती हैं तो ध्यान रखें कि कि एक ही धागे तो बार-बार इस्तेमाल न करें। थ्रेडिंग के लिए हमेशा नया धागा लें। कभी भी इस्तेमाल किया हुआ धागा दोबारा इस्तेमाल न करें। ध्यान रखें कि गंदा धागा स्किन में बैक्टीरिया फैला सकता है। इसलिए हर बार नया धागा लें।
विज्ञापन
3 of 7
हाथ को धोएं अवश्य
- फोटो : फ्रीपिक
हाथ को धोएं अवश्य
आइब्रो पर थ्रेडिंग बनाते समय अपने हाथों को अच्छी तरह से धोएं। यदि आप गंदे हाथ से थ्रेडिंग बनाएंगे तो इससे इंफेक्शन फैलने का खतरा बढ़ जाता है। हाथों के साथ-साथ अपने चेहरे को भी अच्छी तरह से धोकर साफ कर लें, वरना चेहरे पर मुंहासों जैसी दिक्कतें पैदा होंगी।
4 of 7
रोशनी होनी चहिए ज्यादा
- फोटो : Adobe stock
रोशनी होनी चहिए ज्यादा
थ्रेडिंग बनाते समय ऐसी जगह पर बैठैं, जहां रोशनी तेज आती हो। यदि आप अंधेरे में या फिर कम रोशनी में थ्रेडिंग बनाएंगी तो इससे हो सकता है कि आइब्रो की शेप बिगड़ जाए। इसलिए पहले रोशनी को सेट कर लें, फिर ही थ्रेडिंग करें।
विज्ञापन
5 of 7
एलोवेरा का इस्तेमाल करें
- फोटो : Freepik.com
एलोवेरा का इस्तेमाल करें
थ्रेडिंग के बाद स्किन काफी सेंसेटिव हो जाती है। इसलिए हमेशा आईब्रो पर थ्रेडिंग के बाद त्वचा पर एलोवेरा इस्तेमाल अवश्य करें। ये आपकी त्वचा को एलर्जी से बचाएगा और साथ ही में थ्रेडिंग की वजह से होने वाली जलन को भी एलोवेरा कम करने का काम करेगा।
विज्ञापन
6 of 7
तुरंत मेकअप न करें
- फोटो : Adobe stock
तुरंत मेकअप न करें
इस बात का खास ध्यान रखें कि थ्रेडिंग के तुरंत बाद स्किन के पोर्स खुले होते हैं। ऐसे में अगर आप थ्रेडिंग के तुंरत बाद मेकअप करेंगे तो इससे मेकअप के केमिकल्स त्वचा के अंदर जा सकते हैं और उसकी वजह से स्किन पर पिंपल्स हो सकते हैं।
अगर पहली बार घर पर थ्रेडिंग कर रही हैं, तो पहले थोड़ा अभ्यास करें और जरूरत हो तो आइब्रो पेंसिल से गाइड लाइन बना लें। पेंसिल से लाइन बनाकर बाद आपकी आइब्रो की शेप बिगड़ेगी नहीं।
डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।