आभूषण से हर महिला का लगाव होता है। गहनों को लेकर महिलाओं का प्रेम न पहले कम था और न ही आज। लेकिन अब आभूषणों को लेकर महिलाएं ट्रेंड पर अधिक ध्यान देने लगी हैं। आज महिलाएं अलग-अलग प्रकार के आभूषणों का इस्तेमाल खुद को अलग और ट्रेंडी बनाने के लिए करती हैं। आजकल बैम्बू ज्वेलरी, कलर्ड ज्वेलरी और थ्रेड ज्वेलरी काफी पसंद की जा रही है। इसके साथ ही कई ऐसी ज्वेलरी भी हैं, जिन्हें आप अलग लुक, स्टाइल और ड्रेस के साथ पहन सकती हैं।