फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदूषण से बालों को बचाएंगे ये टिप्स

Sun, 18 Nov 2018 08:28 AM IST
रूपायन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : file photo

हवा में फैले प्रदूषण का असर शरीर ही नहीं, आपके बालों पर भी होता है। इसलिए शरीर के साथ बालों को भी सुरक्षित और खूबसूरत बनाएं।दिवाली के उत्सव के दौरान, उपहारों और मिठाइयों एवं पटाखे जलाने का उत्साह हमेशा की तरह आज भी लोगों में बना हुआ है। लेकिन इन पटाखों का दुष्प्रभाव हमारे शरीर ही नहीं, बालों पर भी पड़ता है। डॉ. ए'स क्लीनिक के हेयर एक्सपर्ट और फाउंडर डॉ. अरविन्द पोसवाल कहते हैं कि दिवाली से पहले और बाद में हम अपनी त्वचा की पर्याप्त देखभाल करते हैं पर हम अक्सर अपने बालों को अनदेखा कर देते हैं, जिन्हें दिवाली के बाद विशेष देखभाल की आवश्यकता होती है। अधिक धूल और प्रदूषण आपके बालों को बहुत नुकसान कर सकता है और ऐसे में महत्वपूर्ण है कि आप दिवाली के बाद हेयर डिटॉक्स जरूर करवाएं। यह हेयर डिटॉक्स, आपके बालों को स्वस्थ और मजबूत बनाएगा।

विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : file photo

शैम्पू और कंडीशनर

दिवाली के बाद, गंदगी और प्रदूषण को दूर करने के लिए सबसे पहले अपने बालों को शैम्पू से अच्छी तरह से धोएं। बालों को धोने से आपकी सिर की सतह भी तरोताजा हो जाएगी। शैम्पू करने के बाद, अपने बालों को कंडीशनर करें, जिससे कि आपके बालों के साथ-साथ सतह भी मुलायम और स्वस्थ हो जाएं।

विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : file photo

बालों की करें चम्पी

दादी-नानी मां का पुराना नुस्खा, चम्पी, आपके सिर में रक्त परिसंचरण को बढ़ाने का सबसे बेहतर तरीका है। अपने सिर पर लगाने के लिए आप किसी भी प्रकार के तेल का उपयोग कर सकती हैं। सिर की सतह पर अपनी उंगलियों से अच्छी तरह से मालिश करें। बालों को धोने से पहले तेल को एक या दो घंटे तक लगा रहने दें। हालांकि, इस प्रक्रिया को दीवाली के दो दिन बाद किया जाना चाहिए, जब आपके बाल कम से कम एक बार अच्छी तरह से धुल चुके हों। यह गंदगी को तेल के साथ फंसने से रोक देगा और आपके सिर पर व्यवस्थित होकर उसे मुलायम और स्वस्थ बनाएगा। इससे आपके बालों को मजबूती भी मिलेगी।

4 of 5
- फोटो : file photo

बालों का बचाव- हेयर मास्क

दिवाली के बाद आपको अपने बालों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है और घर के बने हेयर पैक का उपयोग करके बालों को खूबसूरत बनाने में यह भी एक अहम भूमिका निभाता है। हेयर पैक बनाने के लिए केले, शहद, अंडा, दही या दूध जैसी प्राकृतिक सामग्री का इस्तेमाल करें। मास्क को केवल बालों की लम्बाई पर लगाएं, जब आप तेल से स्कैल्प की मालिश कर चुके हों। फिर हल्के शैम्पू से बालों को अच्छी तरह धो लें। दिवाली के बाद, वातावरण में अत्यधिक प्रदूषण के कारण बालों को हुए नुकसान को इन छोटे-छोटे उपायों के जरिए स्वस्थ और मजबूत बनाने के साथ-साथ खोई हुई चमक को वापस पा सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : file photo

कुछ घरेलू नुस्खे भी

बालों के पोषण के लिए नियमित रूप से बालों की स्कैल्प पर दही लगाएं। इससे बालों को नेचुरल कंडीशनिंग मिलेगी। अंडा बालों की खूबसूरती को बढ़ाता है। अंडे में थोड़ा कच्चा दूध मिलाकर गाढ़ा होने तक मिलाएं। बालों में लगाकर एक घंटे रखें और फिर धो लें। बाल घने और चमकदार भी लगेंगे। पके केले को अच्छी तरह से मैश कर उसमें दो चम्मच नींबू का रस डालकर मिलाएं। बालों पर लगाकर लगभग 20 मिनट के लिए छोड़ें और फिर शैंपू कर लें। इससे भी बाल स्वस्थ और मजबूत होंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें