फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालों में करती हैं कलर तो इन बातों को कर लें नोट, नहीं उड़ेगा धूप से रंग

Sat, 11 Apr 2020 09:40 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
आजकल बालों का सफेद होना आम बात है। जिसकी वजह से लोग बालों को कलर करवाते हैं। वहीं कुछ लोग फैशन और स्टाइल के चक्कर में बालों को अलग-अलग शेड्स में रंग लेते हैं। लेकिन गर्मी के मौसम अक्सर एक ही शिकायत करते हैं कि धूप में जाते ही उनके बालों का रंग हल्का हो जाता है और ज्यादा दिन नहीं टिकता। ये उड़ा हुआ रंग देखने में अच्छा नहीं लगता है। जिसकी वजह से उन्हें जल्दी-जल्दी कलर करवाना पड़ता है। बालों में तय समय से पहले कलर करवाने से बालों की सेहत को नुकसान होता है। तो चलिए जानें कुछ ऐसे ही उपाय जिसकी मदद से गर्मी की धूप से भी बालों का रंग जल्दी नहीं उतरेगा।


 
विज्ञापन

2 of 7
जो लोग बालों को कलर करवाते हैं गर्मी में उनके बालों के रंग के जल्दी उड़ जाने का डर रहता है। ऐसे लोगों को अपने बालों के लिए यूवी सन प्रोटेक्शन वाले कलर का इस्तेमाल करना चाहिए। इसके साथ ही ऐसे सीरम, कंडीशनर और शैंपू का प्रयोग करें जो जिसमें SPF और SUV प्रोटेक्शन हो।


 
विज्ञापन

3 of 7
इसके साथ ही कोशिश करें कि सीधे धूप की रोशनी में न जाए। अगर घर से बाहर निकलना है तो जाने से पहले बालों पर एक स्कार्फ या फिर कैप लगा लें। ऐसा करने से बालों के रंग के उड़ने का डर कम रहेगा। 

 

4 of 7
धूप में निकलने से बालों में रूखापन आ जाता है। जिससे बचने के लिए जरूरी है कि बालों में पर्याप्त नमी बनी रहे। इसके साथ ही बालों को झाड़ने के लिए चौड़े दांत वाले कंघे का इस्तेमाल करें।


 
विज्ञापन

5 of 7
अगर आप बालों में कलर लगाते हैं और उन्हें डैमेज से बचाना चाहते हैं तो हमेशा सल्फेट फ्री शैंपू का प्रयोग करें। सल्फेट फ्री शैंपू की वजह से कर्ली बालों के साथ ही बालों में होने वाली उलझन से भी बचा जा सकता है। वहीं जिस शैंपू में सल्फेट होता है उसकी वजह से बालों में रूखापन आ जाता है जिससे वो टूटने लगते हैं।

 
विज्ञापन

6 of 7
बालों पर भले ही कलर लगा हो लेकिन इसके बाद भी तेल की मसाज करना न भूलें। बालों को किसी भी तरह के नुकसान से बचाने के लिए गुनगुने तेल से सिर की मसाज करें। इसे 40 मिनट के लिए छोड़ दें, उसके बाद माइल्ड शैंपू से बालों को धो लें। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
- फोटो : social media
बालों को किसी भी तरह के डैमेज से बचाने के लिए तनाव न पालें। भरपूर मात्रा में नींद लें और आयरन, कैल्शियम युक्त खाना खाएं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें