करवाचौथ पर मेहंदी लगाना सुहाग की निशानियों में से एक है। कहते हैं जिसकी मेहंदी जितनी ज्यादा रचती है उसका पति उसे उतना ज्यादा प्यार करता है। ऐसे में हर कोई चाहता है कि उसकी मेंहदी गहरी चढ़े और खूब दिनों तक टिके। आज हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे टिप्स जिन्हें अपनाकर आप मेंहदी को गाढ़ा रचा सकती हैं।