फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनी साधारण लिपस्टिक को भी बना सकती हैं 'मैट', अपनाएं ये आसान टिप्स

Sat, 28 Sep 2019 07:04 AM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए लड़कियां तमाम ब्यूटी प्रोडक्ट्स का सहारा लेती हैं, लेकिन एक लिपस्टिक ही उनके पूरे लुक को बदलने के लिए काफी है।बाजार में आजकल होठों को खूबसूरत बनाने के लिए कई चीजें आ चुकी हैं। लिप ग्लॉस, लिप टिंट, लिप बाम, लिप क्रेयॉन, लिप लाइनर, लिपस्टिक और लिप स्क्रब। हालांकि इन चीजों की भी कई वैराइटी मौजूद है। लिपस्टिक की मैट वैराइटी के बारे में आप जानती होंगी जो काफी चलन में है। आज हम आपको कुछ आइए ट्रिक बताने जा रहे हैं जिससे आप अपनी साधारण लिपस्टिक को भी मैट बना सकती हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
किसी भी लिपस्टिक को मैट फिनिश देने के लिए आपको उसी शेड का ह्यू आईशैडो होना जरूरी है। टिश्यू पेपर, मैटीफाइंग प्रॉडक्ट्स और ऑइल ब्लॉट पेपर्स की मदद से भी आप ऐसा कर सकती हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
आपको सबसे पहले अपने होठों को साफ करना है। इसके लिए आप अपने होठों पर पहले नारियल तेल या किसी लिप बाम से हल्का मसाज करें। 

4 of 5
अब अपने होठों को टिश्यू पेपर से साफ करें और तेल हटा दें। इसके बाद होठों पर अपनी पसंद का लिपस्टिक शेड के दो से तीन कोट लगाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अब इस लिपस्टिक के ऊपर ब्रश की मदद से दोनों होठों पर लिपस्टिक के ही उसी रंग का आईशैडो लगाएं। आप चाहें तो मैट ब्लश से भी फिनिशिंग दे सकती हैं। अब ऐक्स्ट्रा शाइन को कम करने के लिए दोनों होठों के बीच में टिश्यू पेपर रखें और फिर हटा दें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें