फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होंठो को दिखाना है आकर्षक तो मेकअप के ये टिप्स जरूर आएंगे काम

Sun, 06 Oct 2019 09:32 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
चेहरे की सुंदरता कुछ हद तक होंठो पर भी टिकी होती है। अगर होंठो का मेकअप सही ढंग से न किया जाए तो फिर सारी मेहनत पर पानी फिर जाएगा और चेहरा सुंदर नहीं नजर आएगा। अगर किसी के होंठ मोटे हैं तो ठीक है लेकिन पतले होंठो का मेकअप करते समय खास ध्यान रखने की जरूरत होती है ताकि वो सुंदर दिखें। अगर किसी के होंठ पतले हैं तो इन तरीकों से उसे मोटा और भरा हुआ दिखाया जा सकता है।

 
विज्ञापन

2 of 5
होंठो का नर्म और मुलायम होना बहुत जरूरी है। चेहरे की ही तरह होंठो का ध्यान रखना चाहिए और उन्हें समय-समय पर हाइड्रेट करते रहना चाहिए। इसके लिए अच्छे स्क्रब या प्राकृतिक स्क्रब चीनी का प्रयोग करना चाहिए। चीनी से स्क्रब करने के बाद लिपबाम लगाएं और फिर टिशू पेपर से साफ कर दें।

 
विज्ञापन

3 of 5
अब होंठो पर फाउंडेशन लगाए ताकि एक बेस बन जाए। फाउंडेशन लगाने से एक और फायदा होगा कि इससे होंठो का रंग ब्राइट लगेगा और वह लंबे समय तक टिका रहेगा।

 

4 of 5
अब बारी आती है मुख्य काम यानी होंठो को आकार देने की। इसके लिए हल्के रंग का लिपलाइनर लें और उससे होंठो का आकार बनाएं। आकार ऐसा बनाएं जिससे वे मोटे और बड़े लगें। लेकिन होंठो का यह आकार चेहरे के हिसाब से होना चाहिए। यानी ऐसा जो आपके चेहरे पर सूट करे। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अब लिपस्टिक लगाएं और होंठो के बीच के भाग को थोड़ा सा हाइलाइट करें ताकि वे शाइनी और मोटे दिखें। इसके बाद आप चाहें तो होंठो की लाइनिंग कर सकती हैं या फिर ऐसे भी छोड़ सकती हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें