फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालों में कलर को लंबे समय तक बरकरार रखना है? ये टिप्स मदद करेंगे

Mon, 05 Sep 2016 08:54 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
बाल कलर करवाने के लिए लोग बहुत पैसे खर्च कर डालते हैं लेकिन बालों में कलर लंबे समय तक बरकरार नहीं रख पाते। अगर आप अपने बालों पर लंबे समय तक रंग टिकाना चाहते हैं तो ये टिप्स आपकी मदद कर सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
बालों के कलर को लंबे समय तक बरकरार रखने के लिए 1 चम्मच एप्पल साइडर विनेगर में आधा कप पानी मिलाकर इससे बालों को धोएं, बालों का रंग लंबे समय तक बना रहेगा।
विज्ञापन

3 of 6
कलर को लंबे समय तक बरकरार रखने के लिए अपने बालों को धूप से बचाएं। धूप के प्रभाव में आने पर बाल बेजान होने लगते हैं और इनका रंग भी फीका पड़ने लगता है।

4 of 6
अगर आपने अपने बालों में कलर किया है तो भूलकर भी बालों को गर्म पानी से न धोएं। ऐसा करने से कलर आपके बालों में लंबे समय तक नहीं टिक पाता। गर्म पानी से बाल धोने से बाल बेजान भी हो जाते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
बालों को बार-बार धोने से भी बालों का रंग जल्दी निकल जाता है। अगर आपने बालों में कलर किया है तो बालों को बार-बार धोने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बालों में लंबे समय तक रंग बरकरार रखने के लिए आप कलर प्रोटेक्टिंग प्रॉडक्ट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन इसके साथ आप शैंपू या कंडीशनर का इस्तेमाल करना बंद कर दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें