बचपन में आपने भी बहुत चोट खाई होंगी। उनमें से कुछ निशान गायब हो गए होंगे, कुछ आज भी होंगे। बहुत सारे लोग इन निशानों से छुटकारा पाने के लिए सर्जरी का सहारा लेते हैं तो कुछ लोग लेजर ट्रीटमेंट कराते हैं, लेकिन हर कोई इन ट्रीटमेंट को नहीं करा सकता। अगर आपके भी ऐसे कुछ निशान हैं और जो आपको बिल्कुल नहीं पसंद तो हम आपकी यह परेशानी थोड़ी कम कर सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ घरेलू उपाय, जिनके जरिए आप आसानी से पुरानी से पुरानी चोट के निशान से भी छुटकारा पा सकते हैं।