त्योहार, विवाह अथवा किसी भी पारिवारिक आयोजन में पारंपरिक लुक हर महिला को खास बनाता है। इसमें परिधान के साथ आपका मेकअप भी बहुत सहयोग करता है। आधुनिक क्लासी मेकअप केवल चमक-दमक नहीं, बल्कि प्राकृतिक सुंदरता को निखारता है और पारंपरिक पहनावे की शोभा बढ़ाता है। यह सादगी और आकर्षण का अनूठा संगम है, जो हर मौके पर आपको आत्मविश्वास और गरिमा से भर देता है।
चेहरे की तैयारी
चेहरे की तैयारी मेकअप का सबसे जरूरी चरण है। इसलिए सबसे पहले चेहरे को अच्छी तरह क्लींजर की मदद से साफ करें, ताकि धूल, मिट्टी और अतिरिक्त तेल हट जाएं। इसके बाद हल्का मॉइश्चराइजर लगाएं, जिससे त्वचा हाइड्रेट रहे। फिर प्राइमर का उपयोग करें, जो मेकअप को लंबे समय तक टिकाए रखता है।
विज्ञापन
2 of 8
बेस मेकअप
- फोटो : Adobe stock
बेस मेकअप
मेकअप हमेशा परिधान से मेल खाता होना चाहिए। इसलिए अगर भारी साड़ी पहन रही हैं तो हल्का और संतुलित मेकअप करें, ताकि लुक ओवर न लगे। हल्के कपड़ों के साथ बोल्ड लिप्स और आई मेकअप करें। बेस नेचुरल और त्वचा के रंग के अनुसार हो, जिससे चेहरा नकली न दिखे। डार्क सर्कल्स और दाग-धब्बों को कंसीलर से छिपाएं। हल्के हाथों से कॉम्पैक्ट लगाकर बेस सेट करें, ताकि नेचुरल ग्लो बना रहे।
विज्ञापन
3 of 8
आंखों की खूबसूरती
- फोटो : Adobe stock
आंखों की खूबसूरती
पारंपरिक लुक की जान होती हैं, खूबसूरत आंखें। ऐसे में सुनहरा, कॉपर, ब्रॉन्ज या हल्का भूरा आईशैडो पारंपरिक लुक के लिए बेहतरीन रहता है। वहीं, गहरी रेखाओं वाला काजल और विंग्ड आईलाइनर आंखों को आकर्षक बनाता है। साथ ही लंबी और घनी पलकों के लिए मस्कारा लगाएं। यदि आप दुपट्टा या साड़ी पहन रही हैं तो उसके रंग से मेल खाता आईशैडो चुनें, जो आंखों के आकर्षण को बढ़ा देगा।
4 of 8
होंठों की सुंदरता
- फोटो : Adobe stock
होंठों की सुंदरता
होंठ चेहरे की सुंदरता को और बढ़ा देते हैं, इसलिए लाल, मैरून, चॉकलेट या गहरे गुलाबी रंग पारंपरिक अवसरों पर हमेशा क्लासी लगते हैं। यदि आंखों का मेकअप गहरा है, तो होंठों का रंग हल्का रखें और यदि आंखें साधारण सजी हैं तो होंठों को बोल्ड कलर दें। लिपस्टिक लगाने से पहले लिप लाइनर का उपयोग करें, ताकि होंठों की आकृति सुंदर लगे।
विज्ञापन
5 of 8
ब्लश और हाइलाइटर
- फोटो : Adobe stock
ब्लश और हाइलाइटर
गालों पर हल्का गुलाबी या पीच रंग का ब्लश लगाएं, जो चेहरे को ताजा और स्वस्थ दिखाए। हाइलाइटर का उपयोग गाल की ऊंची हड्डियों, नाक और ठुड्डी पर करें, ताकि हल्की चमक आए। इससे चेहरा प्राकृतिक और पारंपरिक चमक से दमक उठेगा और पूरे मेकअप को संतुलित और आकर्षक बनाएगा। यह लुक सादगी में भी खूबसूरती बढ़ाता है।
विज्ञापन
6 of 8
बिंदी और सिंदूर
- फोटो : instagram
बिंदी और सिंदूर
भारतीय पारंपरिक लुक बिंदी बिना के अधूरा है। आप अपने चेहरे के अनुसार गोल या लंबी बिंदी चुनें। लाल या काली बिंदी क्लासिक लुक देगी। यदि आप विवाहित हैं तो सिंदूर आपके पारंपरिक लुक को पूरा करेगा।
विज्ञापन
7 of 8
हेयरस्टाइल और आभूषण
- फोटो : instagram
हेयरस्टाइल और आभूषण
मेकअप तभी निखरता है, जब बाल और आभूषण भी सही हों। जूड़ा, गजरा या हल्की वेव्स वाले खुले बाल पारंपरिक लुक में खूब जंचते हैं। झुमके, मांग टीका, नथ या चूड़ियां आपके मेकअप को और ग्रेसफुल बनाती हैं।
सही मेकअप के साथ एथनिक एक्सेसरीज
- फोटो : instagram
सही मेकअप के साथ एथनिक एक्सेसरीज
मेकअप आर्टिस्ट, कनिका गौरव टंडन का कहना है कि पारंपरिक लुक के लिए मेकअप करते समय कुछ खास बातों का ध्यान रखें। सबसे पहले त्वचा को अच्छी तरह मॉइश्चराइज करें, ताकि मेकअप लंबे समय तक टिका रहे। इसके बाद हल्का फाउंडेशन या बीबी क्रीम लगाएं, जो स्किन टोन से मेल खाए।
आंखों के लिए गोल्डन, ब्रॉन्ज या कॉपर शिमरी आईशैडो चुनें, विंग्ड आईलाइनर और मस्कारा से आंखें और भी खूबसूरत दिखेंगी। होंठों पर बोल्ड शेड्स जैसे रेड या बरगंडी मैट लिपस्टिक लगाएं, मगर पहले लिप बाम जरूर लगाएं। अंत में जड़ाऊ इयररिंग्स, मांग टीका और कड़े जैसी एथनिक एक्सेसरीज को शामिल करें, आपका पारंपरिक लुक पूरा हो जाएगा।