फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी के मौसम में होंठों को सूखने से ऐसे बचाएं, 6 टिप्स

Mon, 18 Apr 2016 10:51 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : getty images
फटे होठों की शिकायत तो चाहे गर्मी हो या सर्दी, लोगों को बनी ही रहती है। फटे होंठ दिखते भी बुरे हैं इसलिए उन पर खास ध्यान देना जरूरी है। होठों का लाल हो जाना, पपड़ी निकलना या रूखे पड़ना इसकी निशानी है कि आपके होंठों को केयर की जरूरत है। इसके मुख्या कारण हैं ऐलर्जी, सिगरेट पीना, होंठ चाटना, पानी की कमी। जानिए, कैसे रखें इसका ख्याल।
विज्ञापन

फटे होंठों का ऐसे रखें ख्याल

2 of 7
- फोटो : getty images
एक चम्मच चीनी में एक चम्मच शहद मिलाएं। इस पेस्ट को होंठ पर लगा कर सूखने के लिए छोड़ दें। फिर हल्की हल्की अंगूलियों से होंठों को घिसें। इस तरह डेड सेल्स हठते हैं। गुनगुने पानी से साफ कर लें। 
विज्ञापन

फटे होंठों का ऐसे रखें ख्याल

3 of 7
- फोटो : getty images
शहद होंठों को चिकना रखता है इसलिए दिन में कई बार शहद को होंठों पर लगाते रहें। चाहें तो ग्लीसरीन औऱ शहद का प्स्ट बना लें और सोने से पहले लगा लें। सुबह तक होंठ मुलायम हो जाएंगे।

फटे होंठों का ऐसे रखें ख्याल

4 of 7
- फोटो : getty images
एक मुट्ठी गुलाब की पत्तियों को धो कर कुछ घंटों के लिए दूध में भिगो दें। फिर पत्तियों को इस तरह मसल दें कि गाढ़ा पेस्ट सा बन जाए। इस पेस्ट को रात और दिन में 2-3 बार सूखे होंठों पर लगाएं।
विज्ञापन

फटे होंठों का ऐसे रखें ख्याल

5 of 7
- फोटो : getty images
इसी तरह दिन में 2-3 बार नारियल का तेल होंठों पर रगड़ना न भूलें। चिकनाहट बनुी रहती है तो होंठ जल्दी ठीक होते हैं।
विज्ञापन

फटे होंठों का ऐसे रखें ख्याल

6 of 7
- फोटो : getty images
खीरे का छोटा सा टुकड़ा अपने होंठों पर हल्के से रगड़ लें ताकि उसका रस लग जाए। इसे 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें फिर पानी से होंठ साफ कर लें। इसे दिन में 2-3 बार दोहराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फटे होंठों का ऐसे रखें ख्याल

7 of 7
- फोटो : getty images
और सबसे जरूरी बात, पानी खूब पिएं। सबसे बड़ी वजह होती है पानी की कमी। पानी पीने से शरीर से टॉक्सिन्स निकलते हैं। सोने से पहले भी कम से कम एक गिलास पानी जरूर पिएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें