आज के समय में हर चौथी महिला बाल गिरने और टूटने की समस्या से परेशान है। इसका सबसे बड़ा कारण है बदलता लाइफस्टाइल, गलत खानपान की आदते, प्रदूषण, हार्मोन का संतुलन बिगड़ना और सही तरीके से बालों की न देखभाल करना। हर महिला खूबसूरत और हेल्दी बालों की ख्वाहिश रखती है, जिस वजह से वह बालों से संबंधित परेशानियों से निपटने के लिए कई तरीके भी अपनाती हैं, लेकिन उन्हें कोई फर्क नजर नहीं आता। आइए जानते हैं कुछ उपाय जिन्हें अपनाकर आपके बाल लंबे, घने और हेल्दी हो जाएंगे।
विज्ञापन
2 of 6
amla
- फोटो : file photo
आंवला
विटामिन सी से भरपूर आंवला बालों की ग्रोथ के लिए किसी वरदान से कम नहीं होता है। इसके लिए एक चम्मच आंवले के गूदे में नींबू का रस मिलाएं और बालों की जड़ों पर लगाएं। इसे लगाकर सो जाएं और सुबह होने पर शैम्पू से बालों को धो लें। देखते ही देखते आपके बाल हेल्दी और स्ट्रांग हो जाएंगे।
विज्ञापन
3 of 6
fenugreek
मेथी के दानें
मेथी भी आपके बालों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। रात को सोने से पहले मेथी के दानों को पानी में भिगो दें। सुबह उठकर इसे पीसकर पेस्ट तैयार कर लें। आपका हेयर पैक तैयार है। इस पैक को करीब 40 मिनट के लिए बालों पर लगाएं और फिर धो लें। करीब एक महीने तक ऐसा करने से आपको फर्क पता चलेगा।
4 of 6
hibiscus tea
गुड़हल
बालों को अच्छा करने के लिए गुड़हल भी बहुत काम का है। इसके लिए आपको गुड़हल के फूल और पुदीने की पत्तियों को साथ में पीसकर पानी में मिलाएं और पेस्ट तैयार करें। आधे घंटे के लिए इसे बालों पर लगाएं और फिर अच्छे से धो लें। हफ्ते में दो बार ऐसा करने से आपके बाल झड़ना रुक जाते हैं।
विज्ञापन
5 of 6
onion peel
प्याज का रस
बालों की समस्या का सटीक उपाय है प्याज। इसके लिए प्याज को पीसकर उसका रस निकाल लें। बालों में सीधा इस रस को लगाएं और आधे घंटे बाद धो लें। आप चाहें तो इसमें एलोवेरा जेल या जैतून का तेल भी मिलाकर लगा सकते हैं।
एलोवेरा
एलोवेरा से बाल लंबे और घने बनते हैं। इसका इस्तेमाल करने के लिए बालों पर एलोवेरा जेल या इसका जूस लगाएं और कुछ घंटों बाद गुनगुने पानी से बाल धो लें। हफ्ते में तीन-चार बार इसे लगाने से आपको फर्क महसूस होगा।