इन दिनों दाढ़ी बढ़ाने का ट्रेंड है लेकिन कुछ लड़के ऐसे भी हैं जो कम दाढ़ी की वजह से परेशान रहते हैं। इसके लिए वे तरह-तरह के उपाय करते हैं जो ज्यादातर नाकाम रहते हैं। अगर आपके साथ भी ये समस्या है तो घर पर ही कुछ उपाय करके इससे आप निजात पा सकते हैं।
विज्ञापन
कम दाढ़ी की वजह से हैं परेशान? इन तरीकों से पाएं राहत
2 of 6
दाढ़ी
आंवला
आंवले के तेल को चेहरे पर लगाने से बाल जल्दी बढ़ते हैं। आंवले के तेल को चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें। आप चाहें तो इसे सरसों की पत्तियों के साथ मिलाकर भी लगता सकते हैं। इसके लिए सरसों की कुछ पत्तियों को पीस लें और आंवले के तेल की कुछ बूंदे मिलाकर पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को दाढ़ी वाली जगह पर लगाएं और 15 मिनट बाद धो लें। हफ्ते में चार बार इस प्रक्रिया को करने से आपको फर्क दिखाई देगा।
विज्ञापन
कम दाढ़ी की वजह से हैं परेशान? इन तरीकों से पाएं राहत
3 of 6
दाढ़ी
नारियल का तेल
दाढ़ी के बाल उगाने के लिए नारियल के तेल का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए नारियल और गुलमेहंदी के तेल को दस और एक के रेशियों में मिलाएं और मालिश करें। इसे 15 मिनट के लिए लगे रहने दें फिर ठंडे पानी से इसे धो लें।
कम दाढ़ी की वजह से हैं परेशान? इन तरीकों से पाएं राहत
4 of 6
दाढ़ी
एक्सरसाइज
एक्सरसाइज करने से रक्त संचार में सुधार होता है जो बालों की ग्रोथ के लिए फायदेमंद है। इसके लिए आप रोज 20 मिनट की एक्सरसाइज कर सकते हैं।
विज्ञापन
कम दाढ़ी की वजह से हैं परेशान? इन तरीकों से पाएं राहत
5 of 6
दाढ़ी
विटामिन
अपने भोजन में विटामिन ए, बी, सी और ई की मात्रा शामिल करें। इससे आपके बालों का उगना आसान हो जाएगा।
कम दाढ़ी की वजह से हैं परेशान? इन तरीकों से पाएं राहत
6 of 6
दाढ़ी
दालचीनी और नींबू
दो चम्मच नींबू के रस में एक चम्मच दालचीनी पाउडर मिलाएं। इस पेस्ट को दाढ़ी वाली जगह लगाएं और 20 मिनट बाद धो लें। हफ्ते में दो बार इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।