फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tips For Glowing Skin: प्रियंका चोपड़ा की तरह ही खूबसूरत हैं उनकी मां, जानें क्या है खूबसूरती का राज

Thu, 21 Mar 2024 04:08 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की ही तरह उनकी मम्मी भी खूबसूरती के मामले में किसी से कम नहीं हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
प्रियंका चोपड़ा की तरह ही खूबसूरत हैं उनकी मां - फोटो : instagram
आज के समय में प्रियंका चोपड़ा किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। प्रियंका ने न सिर्फ देश बल्कि विदेशों में भी अपनी एक खास पहचान बनाई है। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा अपने परिवार के साथ अयोध्या में बनें विशाल राम मंदिर में रामलला के दर्शन करने पहुंची थी। इस दौरान उनके साथ उनके पति निक जोनस, बेटी मालती मैरी और उनकी मां मधु चोपड़ा मौजूद थीं।

जब उनके परिवार की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं तो प्रियंका के साथ साथ उनकी मां की खूबसूरती ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा। हर कोई अब मधु चोपड़ा की खूबसूरती का राज जानना चाहता है। ऐसे में हम इसमें आपकी मदद कर सकते हैं।

दरअसल, हम आपको उस घरेलू नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका इस्तेमाल प्रियंका की मां करती हैं। इसके बारे में उन्होंने खुद एक रील पोस्ट करके बताया है। अगर आप भी उनकी तरह ग्लोइंग त्वचा पाना चाहती हैं, तो इस नुस्खे को अपनाएं। 
विज्ञापन

2 of 6
उबटन बनाने का तरीका
इन चीजों की पड़ेगी जरूरत

मधु चोपड़ा के इस खास फेस पैक को बनाने के लिए आपको तीन चीजों की जरूरत पड़ेगी। इन तीन चीजों में दही, गेंहू का आटा  और हल्दी शामिल है। 
विज्ञापन

3 of 6
उबटन बनाने का तरीका - फोटो : सोशल मीडिया

ऐसे करें तैयार

इस फेस पैक को तैयार करने के लिए आपको बस एक कटोरी में थोड़ा सा गेंहू का आटा लेना है और फिर उसमें दही और चुटकी भर हल्दी डालनी है। अब इन सभी चीजों को सही से मिलाकर पेस्ट तैयार करना है। 

4 of 6
उबटन बनाने का तरीका - फोटो : social media

जब ये पेस्ट तैयार हो जाए तो अपने चेहरे को सही से साफ करें। इसके बाद पेस्ट को अपने चेहरे पर सही से लगाएं। ध्यान रखें इसे आपको गर्दन से लेकर चेहरे तक सही से लगाना है। 
विज्ञापन

5 of 6
उबटन बनाने का तरीका
ऐसे करें साफ

इसे साफ करने के लिए आपको चेहरे पर सीधा पानी नहीं डालना है। पहले हल्के साथ से उबटन को रब करें। इसे रब करने से पहले चेहरे को थोड़ा सा गीला जरूर करें। इससे आपका चेहरा सही तरह से स्क्रब हो जाएगा। जब ये स्क्रब हो जाए तो चेहरे को पानी से धो लें। अब आपका चेहरा ग्लो करने लगेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
उबटन बनाने का तरीका

इस बात का रखें ध्यान

इस पैक को चेहरे पर लगाने से पहले एक बार पैच टेस्ट जरूर करें, क्योंकि ये जरूरी नहीं है कि हर नुस्खा हर किसी को सूट करता हो। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें