फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरी रंगत चाहिए तो टमाटर का ऐसे करें प्रयोग, होगा जादुई असर

Sat, 15 Oct 2016 04:47 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : getty images
गोरी और चमकदार त्वचा किसे नही चाहिए। हर कोई ख्वाहिश रखता है खूबसूरत रंगत की। बाजार में मौजूद क्रीम के कई सारे साइड इफेक्ट हैं। ऐसे में जरूरी है कि त्वचा का ख्याल रखने वाले उपाय किए जाएं। अब हम आपको बताते हैं कुछ ऐसे तरीके जो आसान और सस्ते हैं। जानिए कौन सी चीजें हैं जिनसे गोरी रंगत पाई जा सकती है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
दही में ऐसे ब्लीचिंग एजेंट होते हैं जो त्वचा को फायदा पहुंचाते हैं। साथ ही इसमे लेक्टिक एसिड होता है।  अगर फेस पैक बना रहे हैं तो दही का इस्तेमाल करें। नहाने से पहले दही को हाथ और पैरों पर रगड़े और 5 से 7 मिनट तक रखें फिर गुनगुने पानी से धो दें। कुछ ही दिनों में असर दिखाई देगा।
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : getty images
त्वचा की रंगत को बनाए रखने के लिए नींबू भी एक अच्छा विकल्प है। ये विटामिन सी और ऑक्सीडेंट से भरपूर है। नींबू के रस में खीरे का रस मिलाएं साथ ही थोड़ी सी हल्दी मिलाकर चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट के लिए छोड़ दें। 15 दिन तक इसे अपनाएं और असर देखें।

4 of 6
ऐलोवेरा जेल बाजार में आसानी से मिल जाता है और अगर ना मिले तो ऐलोवेरा के पत्ते को काटकर उससे जेल निकालकर सीधे इस्तेमाल कर सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : getty images
संतरे के छिलके को सुखाकर पीस लें। इस पाउडर में कच्चा दूध मिलाकर लगाएं। 20 मिनट रखें और धो दें। इससे हाथ और पैरों पर भी लगाएं, फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
टमाटर में त्वचा की रंगत को बढ़ाने वाले गुण होते हैं। टमाटर के रस को छाछ के साथ मिलाएं और हाथ पैरों पर लगाएं। 40 मिनट के लिए छोड़ दें। उसके बाद हल्के गुनगुने पानी से धो दें। कुछ ही दिनों में फायदा दिखाई देगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें