फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cheek Tint Secrets: स्ट्रॉबेरी से बीटरूट तक, बनाएं ये 3 नेचुरल टिंट घर पर

Sun, 22 Jun 2025 04:27 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

How To Make Cheek Tint At Home: अगर आप घर पर चीक टिंट बनाना चाहती हैं तो यहां इसकी आसान विधि बताई जा रही है।
विज्ञापन
1 of 7
घर पर तैयार करें 3 तरह के चीक टिंट - फोटो : instagram
How To Make Cheek Tint At Home : चेहरे को खूबसूरत बनाने के लिए महिलाएं तमाम तरह के मेकअप का इस्तेमाल करती हैं। पर, इन मेकअप प्रोडक्ट में तमाम तरह के केमिकल्स मिले होते हैं, जिसकी वजह से ये हर किसी को सूट नहीं करते। ऐसे में हम आपको घर पर ही एक ऐसा मेकअप प्रोडक्ट तैयार करने की विधि बताएंगे, जो महिलाओं का पसंदीदा है।

हम बात कर रहे हैं चीक टिंट की, जिसकी वजह से गाल और भी ज्यादा खूबसूरत लगते हैं। वैसे तो बाजार में हर तरह के चीक टिंट मिलता है, लेकिन यदि आप इसे घर पर तैयार किया जाए तो ये केमिकल मुक्त होगा, जिससे किसी तरह की एलर्जी का खतरा नहीं होगा। 
विज्ञापन

2 of 7
बीटरूट चीक टिंट - फोटो : Adobe stock

1. बीटरूट चीक टिंट

इसे बनाने के लिए आपको 1 मध्यम आकार का चुकंदर, 1 चम्मच गुलाब जल और 1/2 चम्मच एलोवेरा जेल की जरूरत पड़ेगी। 

 
विज्ञापन

3 of 7
बीटरूट चीक टिंट - फोटो : Freepik.com
विधि

गालों के लिए इस टिंट को बनाना चाहते हैं तो सबसे पहले चुकंदर को छीलकर छोटे टुकड़ों में काट लें। इसके बाद मिक्सर में पीसकर उसका रस निकालें। रस निकालने के बाद इसमें सही मात्रा में गुलाब जल और एलोवेरा जेल मिक्स करें। अब एक छोटे कांच की बोतल में भरकर फ्रिज में स्टोर करें। आप एक हफ्ते तक इसका इस्तेमाल कर सकती हैं। 

 

4 of 7
स्ट्रॉबेरी चीक टिंट - फोटो : बासित जरगर
2. स्ट्रॉबेरी चीक टिंट

इसे बनाने के लिए आपको 2–3 पकी हुई स्ट्रॉबेरी, 1 चम्मच नारियल तेल और 1/2 चम्मच वैसलीन की जरूरत प़ड़ेगी। 

 
विज्ञापन

5 of 7
स्ट्रॉबेरी चीक टिंट - फोटो : बासित जरगर
विधि

इस चीक टिंट को बनाना काफी आसान है। इसके लिए सबसे पहले तो स्ट्रॉबेरी को मैश करें और कपड़े से रस छान लें। इसके बाद इस रस में नारियल तेल और वैसलीन मिलाएं। अब इसे हल्की आंच पर 1–2 मिनट गर्म करें और ठंडा होने पर कांच के डिब्बों में स्टोर करें। 

 
विज्ञापन

6 of 7
हल्दी-हनी न्यूड टिंट - फोटो : इंस्टाग्राम
3. हल्दी-हनी न्यूड टिंट 

इस टिंट को तैयार करने के लिए आपको 1 चुटकी हल्दी, 1/2 चम्मच शहद और 1 चम्मच एलोवेरा जेल या नारियल तेल की जरूरत पड़ेगी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
हल्दी-हनी न्यूड टिंट - फोटो : इंस्टाग्राम
विधि

यदि आपको न्यूड शेड पसंद है तो इस टिंट को तैयार करें। इसे बनाने के लिए सभी चीज़ों को अच्छी तरह मिलाएं। अब इसे एक कंटेनर में भरकर रखें। इसे रोज इस्तेमाल किया जा सकता है। 

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें