फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नार्मल वैक्स नहीं अब बिना दर्द रिका वैक्स से पाएं अनचाहे बालों से छुटकारा, फायदे और भी बहुत

Sat, 01 Sep 2018 01:30 PM IST
फैशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
rica waxing
आप जब वैक्सिंग कराने पार्लर जाती होंगी तो इन दिनों आपको नार्मल, चॉकलेट और एलोवेरा वैक्स के अलावा रीका वैक्स भी दिखाई देती होगी। आपने इसके बारे में पूछा होगा और इसके रेट जानकर नार्मल वैक्स ही करा ली होगी। हां रीका वैक्सिंग के लिए आपको थोड़े पैसे ज्यादा खर्च करने पड़ेंगे, लेकिन एक बार आप इसके फायदे जान लेंगी तो अगली दफा से इससे ही वैक्सिंग कराएंगी। आइए जानते हैं रीका वैक्स के बारे में...
विज्ञापन

2 of 5
rica waxing
वैक्सिंग कराते वक्त दर्द हर किसी को होता है, किसी को कम होता है तो किसी को ज्यादा। हर किसी की स्किन पर डिपेंड करता है, जैसे अगर किसी की त्वचा नाजुक है तो उसे दर्द ज्यादा होता है। किसी की स्किन पर रेड मार्कस हो जाते हैं तो किसी के जाने निकल आते हैं। इन सभी परेशानियों से छुटकारा दिलाती है रीका वैक्स। दरअसल यह इटालियन वैक्स प्राकृतिक चीजों से तैयार की जाती है। साथ ही इसमें मौजूद ऑलिव ऑयल, ग्लिसरीन और रोसिनेट स्किन को मुलायम रखने में भी मदद करता है।
विज्ञापन

3 of 5
rica waxing
रिका वैक्स को बहुत लोग व्हाइट चॉकलेट वैक्स के नाम से भी जाना जाता है। इसे सबसे पहले इटली में वेजिटेबल ऑयल और पौधों से तैयार किया गया था। आपको बता दें, रिका वैक्स में कोलोफोनी नहीं होता जो कि दूसरी वैक्स में मिला रहता है। कोलोफोनी के मौजूद होने के कारण ही स्किन में इरिटेशन और दाने हो जाते हैं। रिका वैक्स हर तरह की स्किन को सूट करती है, यहां तक कि सुपर सेंसिटिव स्किन के लिए भी यह प्रफेक्ट है।

4 of 5
waxing
रिका वैक्स कराने से न सिर्फ बाल ही साफ नहीं बल्कि आपकी स्किन से डेड स्किन भी दूर हो जाती है। इसके अलावा आपकी स्किन का कलर एक टोन गोरा हो जाता है। इसमें मौजूद मॉश्चराइजर के कारण इससे वैक्स कराते वक्त आपको दर्द कम महसूस होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
waxing
रिका वैक्स स्किन के अंदर तक आराम से जाती है जिस वजह से त्वचा में छोटे बाल जो रह जाते हैं नार्मल वैक्स से वो भी इससे आसानी से निकल जाते हैं। इसके अलावा नार्मल वैक्स की तुलना में रिका वैक्स करवाने पर आपको ज्यादा दिन बाद वैक्स करवाने की जरूरत होती है। इतना ही नहीं इसे करवाने से बालो की ग्रोथ भी कम होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें