फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात को सोने से पहले ये 5 काम करना न भूलें, हर दिन बढ़ेगा चेहरे का निखार

Fri, 27 Nov 2020 11:18 AM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
SKIN CARE
ग्लोइंग और खूबसूरत स्किन की चाह हर किसी की होती है, लेकिन चाहने भर से कुछ नहीं होता। इसके लिए आपको अपनी स्किन की केयर भी करनी होगी। अगर आप अपनी खूबसूरती में चार चांद लगाना चाहते हैं तो आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बता रहे हैं, जिन्हें आपको सोने से पहले फॉलो करना होगा। 
विज्ञापन

2 of 5
Shower
सबसे पहली बात जिसका आपको खास ख्याल रखना है वो यह कि सोने से पहले जरूर नहाएं। इससे आपके शरीर पर मौजूद दिनभर की गंदगी दूर हो जाएगी और आपकी त्वचा सांस ले पाएगी। आप चाहे तो नहाने के पानी में आधा घंटा पहले नीम की पत्तियां या गुलाब की कुछ पंखुड़ियां डाल सकते हैं। इस पानी से नहाने से आप तरोताजा महसूस करेंगे।
विज्ञापन

3 of 5
types of milk
सोने से पहले हल्दी वाला दूध जरूर पीएं। ये आपके शरीर से विषाक्त पदार्थ बाहर निकालने के साथ खून को साफ करने में मदद करता है। हल्दी वाला दूध पीने से स्किन पर निखार भी आता है।

4 of 5
eyes
पूरे दिन हमारे दिमाग के साथ-साथ हमारी आंखें भी बहुत काम करती हैं। ऐसे में आंखों को पैंपर करके रखना बहुत जरूरी हो जाता है। आंखों के लिए एक अच्छी आईक्रीम जरूर खरीदें और सोने से पहले अपनी आंखों के चारों तरफ क्रीम से मसाज जरूर करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
brushing teeth
सोने से पहले दांतों का भी ख्याल रखें। इसके लिए रात को खाना खाने के बाद ब्रश करना न भूलें। ब्रश न करने से दांतों पर कीटाणु हमला करना शुरू कर देते हैं। इससे आपके खूबसूरत दांत सड़ सकते हैं। इसलिए सोने से पहले आप ब्रश जरूर करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें