फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसून में ऑयली स्किन से हैं परेशान, ये 2 चीजें झट से पहुचाएंगी राहत

Tue, 13 Aug 2019 05:00 PM IST
मोना नारंग फैशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
skin care
बदलता मौसम अपने साथ त्वचा की कई परेशानियां लेकर आता है। अकसर लोगों को एलर्जी, स्किन बर्न, रैशेज, बालों का झड़ना जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। मगर आपको ज्यादा चिंता की जरूरत नहीं है। बस कुछ छोटी छोटी बातों का ख्याल रखकर आप परेशानी से बच सकते हैं। फिर वह आपके मेकअप से जुड़ी आदतें हो या जीवनशैली। थोड़े से बदलाव लाभकारी साबित होंगे। आइए त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. सोनी गुप्ता से जानते हैं बदलते मौसम में कैसे रखा जाए स्किन का ख्याल...
विज्ञापन

2 of 6
sunscreen
घर से बाहर निकलते वक्त सन स्क्रीन का प्रयोग कई समस्याओं से बचाता है। सामान्यता एसपीएफ 30 की सन स्क्रीन उपयोगी होती है। यदि कोई परेशानी नजर आए तो एक्सपर्ट से बात करके त्वचा के अनुसार सन स्क्रीन चुन सकते हैं। इसका असर केवल चार घंटे ही रहता है। इससे ज्यादा समय बाहर रहें तो दोबारा प्रयोग करें।
विज्ञापन

3 of 6
face wash
साबुन से मुंह धोने की जगह इस मौसम में फेसवॉश का उपयोग बेहतर रहता है। मगर हमेशा अच्छी क्वालिटी का फेसवॉश ही इस्तेमाल करें। साथ ही यह सुनिश्चित कर लें कि कोई एलर्जी ना हो। यदि आप घर के बाहर ज्यादा आते जाते हैं तो दिन में दो से तीन बार इसका प्रयोग करें।

4 of 6
इस मौसम में बालों की समस्याएं भी बहुत अधिक बढ़ जाती हैं । वैसे तो ऑयल का प्रयोग बालों के लिए अच्छा माना जाता है। लेकिन इस मौसम में इससे बचना चाहिए। मानसून सीजन में बहुत मोटे कपड़े पहनने से भी बचना चाहिए। इससे फंगस पनपने का खतरा अधिक रहता है। आपको एलर्जी होने की संभावनाएं भी अधिक रहती हैं।
विज्ञापन

5 of 6
Wool allergy
ज्यादातर कॉटन के कपड़ों का इस्तेमाल करें। कॉटन ना पहने तो हल्के कपड़ों का चुनाव करें। यदि घर से बाहर निकल रहे हैं खासकर पार्क या खुले स्थान पर जा रहे हैं तो मच्छरों से बचाव भी जरूरी है। इनके संपर्क में आने पर भी कई तरह की स्किन एलर्जी हो सकती है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
water - फोटो : water
निम्न बातों का ख्याल रखना बेहतर होगा-
-मेकअप प्रोडक्ट अच्छी क्वालिटी के ही चुने।
-एक्सपायरी डेट के  प्रोडक्ट इस्तेमाल ना करें।
-शरीर में पानी की कमी ना होने दें, उचित मात्रा में पानी पीएं।
-ज्यादा ऑयली खानपान ना रखें।
-हल्का और पौष्टिक भोजन करें।
-दिन में कई बार थोड़ा थोड़ा खाना बेहतर है ।
-मौसमी फलों का सेवन करें । 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें