अधिकतर लोग सर्दियों का भी बड़ी बेस्रबी से इंतजार करते है, क्योंकि इसमें ऊनी ड्रेस पहनने का भी एक अलग मजा है। कई तरह की स्टाइलिश जैकेट, स्वेटर आदि उनके लुक को ओर भी स्टाइलिश बनाती है, लेकिन हममे से ही कुछ लोगों को ऊनी कपड़े पहनने से शरीर पर एलर्जी भी होती है। शरीर पर रैशेज का बनना, रेडनेस, खुजली आदि होने लगती है। अगर आप भी इन्हीं में से एक हैं तो हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं जो आपकी इस परेशानी को खत्म कर देगी। इसके लिए आपको कुछ ज्यादा नहीं, बस अपने मॉइस्चराइजर पर ध्यान देने की जरूरत है।