बरसात ने दस्तक दे दी है। चेहरे का ग्लो भी फीका पड़ने लगा है। मन में बार-बार ख्याल आता है कि बाहर जाकर फेस पैक ले आएं। लेकिन कहीं केमिकल न मिलें हों ये सोचकर मन घबरा जाता है। कोई बात नहीं, घर पर दूध तो है न। बस कच्चे दूध को एक कटोरे में निकालें। उसमें मिलाएं ये चीजें और बनाएं अलग-अलग तरह के फेस पैक।
विज्ञापन
2 of 8
रोज फेस पैक
गुलाब की पंखुड़ियां, चंदन पाउडर और दूध का फेसपैक
गुलाब की ताजा पंखुड़ियों को दूध में पूरी रात भिगोएं। अगले दिन सुबह पंखुड़ियों और दूध को एक साथ पीसें। इसमें एक चम्मच चंदन का पाउडर मिलाकर फेसपैक बनाएं।
विज्ञापन
3 of 8
आलू का फेसपैक
आलू का फेसपैक
आलू को छीलकर उसे पेस्ट बनाएं। एक आलू का अगर पेस्ट बनाया है तो आधे से कम कप दूध मिलाएं। इसे थोड़ी देर फ्रीज में रखें। अब चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट बाद ठंडे पानी से मुंह धो लें।
4 of 8
बेकिंग सोडा से पाएं गोरा रंग
शहद और दूध का फेसपैक
आधे कप कच्चे दूध में दो चम्मच शहद मिलाएं। इसे कुछ देर यूं हीं रहने दें। फिर इसे ब्रश की मदद से चेहरे पर लगाएं। इसे सूखने दें। फिर इसे हाथों से रगड़कर हटाएं।
विज्ञापन
5 of 8
बादाम फेस पैक
दूध और बादाम का फेसपैक
बादाम और दूध पाने से भरे एक कटोरे में 5-6 बादाम रात में भिगोएं। अगले दिन भीगे हुए बादामों को पीसकर पेस्ट बनाएं। 2 चम्मच छांछ मिलाएं। इसे चेहरे पर 15 मिनट लगाएं। फिर रगड़ते हुए इसे चेहरे से छुड़ाएं।
विज्ञापन
6 of 8
गेंदे के फूल का फेसपैक
गेंदे के फूल का बेमिसाल फेसपैक
मेरीगोल्ड फेस पैक गेंदे के फूलों को या इसकी पंखुड़ियों को मिक्सी में पीसें। अब इसमें अपनी इच्छानुसार कच्चा दूध मिलाएं (आप जितना गाढ़ा या पतला फेस पैक चाहते हैं उसके अनुसार)। अंत में इस फेस पैक में शहद अवश्य मि
विज्ञापन
7 of 8
स्ट्रॉबेरी
स्ट्रॉबेरी को दूध में मिलाकर बनाएं फेसपैक
स्ट्रॉबेरी और दूध से बना मिल्क पैक स्ट्रॉबेरीज़ को काटें और इन्हें मिक्सी में पीस लें। सिका जूस छान लें और इसमें बराबर मात्रा में कच्चा दूध मिलाएं। मिल्क बेस्ड इस फेस पैक को चेहरे, हाथ, पैर और शरीर एक अन्य भागों पर जहाँ इसकी आवश्यकता हो, लगाया जा सकता है।
केसर और दूध से बना फेस पैक केसर के पांच धागों को एक टेबलस्पून कच्चे दूध में रातभर भिगोकर रखें। कुछ ही मिनिटों में इस फेस पैक से अच्छी मीठी सुगंध आने लगेगी। अगली सुबह दूध और केसर को अच्छी तरह मिलाएं और इसे चेहरे पर लगायें। यदि आप चाहे तो इसे अधिक मात्रा में बनाकर पूरे शरीर पर लगा सकती हैं।