फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lip Care Tips: गुलाबी होंठों की दुश्मन हैं ये 3 आदतें, तीसरी वाली तो आज ही छोड़ दें

Wed, 25 Jun 2025 03:35 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Lip Care Tips: अगर आपके होंठों का कालापन भी बढ़ता जा रहा है तो एक बार अपनी आदतों पर नजर डाल लें। 
विज्ञापन
1 of 7
गुलाबी होंठों की दुश्मन हैं ये 3 आदतें - फोटो : Adobe stock
Lip Care Tips: चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने में गुलाबी होंठों का काफी योगदान होता है। इसकी वजह से चेहरा देखने में बेहद खूबसूरत लगता है। पर, कई बार होंठों का रंग बदलकर अपने आप ही काला होने लगता है, जिससे चेहरा भी अजीब दिखता है। होंठों के रंग बदलने के बाद उसपर अगर लिपस्टिक भी लगाई जाए तो भी लुक परफेक्ट नहीं आता।

यदि आपके साथ भी ये दिक्कत है तो आपको संभलने की जरूरत है। ज्यादातर लोगों के होंठों का रंग बदलने का कारण उनकी खुद की कुछ आदतें होती हैं। यहां हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। हम आपको बताएंगे कि कौन सी वो तीन आदतें हैं, जो आपके होंठों की दुश्मन हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
बार-बार होंठों को चबाना - फोटो : Adobe
1. बार-बार होंठों को चबाना

अगर आपकी आदत बार-बार अपने होंठों को चबाने की है, या फिर आप बार-बार अपना होंठ चाटते हैं तो इससे उनकी ड्राईनेस बढ़ जाती है। तब होंठ ज्यादा रूखे हो जाते हैं तो वो फटते भी ज्यादा हैं।
विज्ञापन

3 of 7
बार-बार होंठों को चबाना - फोटो : Adobe stock
इसके बाद उनका रंग गुलाबी से बदलकर धीरे-धीरे काला होने लगता है। तो अगर आप भी बार-बार अपने होंठों को चाटते हैं, या चबाते हैं तो ये आदत आज ही छोड़ दीजिए। 

 

4 of 7
खराब क्वालिटी के प्रोडक्ट इस्तेमाल करना - फोटो : Adobe stock
2. खराब क्वालिटी के प्रोडक्ट इस्तेमाल करना

बाजार में आज-कल 10 रुपये में भी लिप बाम बड़ी आसानी से मिल जाता है। ये लिप बाम भले ही आपके होंठों को मुलायम बना देते हैं, लेकिन इनके इस्तेमाल से होंठों की आंतरिक और बाहरी तरह को काफी नुकसान पहुंचता है। इसलिए चाहे लिप बाम हो या फिर लिपस्टिक, उसकी क्वालिटी का खास ध्यान रखें, ताकि इसका असर आपके होंठों पर न हो। 

 
विज्ञापन

5 of 7
UV किरणें से बचाकर न रखना - फोटो : Adobe stock
3. UV किरणें से बचाकर न रखना

जो अच्छे क्वालिटी के लिप बाम आते हैं, उनमें सनस्क्रीन वाले तत्व पाए जाते हैं। ये तत्व आपके होंठों को यूवी किरणों से बचाकर रखते हैं।
विज्ञापन

6 of 7
UV किरणें से बचाकर न रखना - फोटो : Adobe stock
अगर आप सनस्क्रीन युक्त लिप बाम इस्तेमाल नहीं करेंगे तो इससे भी आपके होंठों का कालापन बढ़ता चला जाएगा। ऐसा इसलिए क्योंकि UV किरणें होंठों की स्किन को डैमेज करती हैं और उनका रंग गहरा कर देती हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
ऐसे बरकरार रखें होंठों का गुलाबी रंग - फोटो : instagram
ऐसे बरकरार रखें होंठों का गुलाबी रंग

य़दि आप आसान विधि से अपने होंठों का गुलाबी रंग बरकरार रखना चाहते हैं या फिर होंठों का कालापन दूर करना चाहते हैं तो गुलाब की पंखुड़ियों का इस्तेमाल करें। इसके इस्तेमाल के लिए आपको गुलाब की पंखुड़ियों को पीसकर उसमें दूध मिलाकर होंठों पर लगाना है। इससे होंठों का रंग निखरता है और कालापन दूर होता है।

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें