हर व्यक्ति चाहता है कि वो खूबसूरत दिखे।हालांकि बस चाहने भर से ही सब कुछ नहीं मिल जाता है। आपने लोगों को सुंदर दिखने के लिए कई तरह के जतन करते देखा होगा। कभी पार्लर तो कभी महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का भी लोग सहारा लेते हैं।बावजूद इसके कोई खास फर्क चेहरे पर दिखाई नहीं देता है। ऐसे में अगर आप अपनी सुंदरता में चार चांद लगाना चाहते हैं तो रात को सोने से पहले ये सात टिप्स जरूर आजमाएं।