How To Make Homemade Soap to Remove Skin Tanning Naturally: यदि आर टैनिंग हटाने के लिए पैसे खर्च करके थक चुके हैं, तो ये लेख आपके काम का है। इसमें हम आपको एक होममेड साबुन के बारे में बताएंगे, जिससे आपकी टैनिंग आसानी से गायब हो जाएगी।
विज्ञापन
1 of 6
टैनिंग को खत्म कर देगा घर पर बना ये साबुन
- फोटो : Adobe stock
How To Make Homemade Soap to Remove Skin Tanning Naturally: अगर आप टैनिंग हटाने के लिए महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स और सैलून ट्रीटमेंट पर पैसे खर्च करके थक चुके हैं, फिर भी मनचाहा नतीजा नहीं मिल रहा तो अब समय है कुछ नेचुरल और असरदार नुस्खा अपनाने का।
दरअसल, धूप में ज्यादा समय बिताने से त्वचा पर टैनिंग हो जाना आम बात है, लेकिन इसे हटाना उतना ही मुश्किल हो सकता है, खासकर तब जब बाजार के प्रोडक्ट्स सिर्फ वादे करते हैं, परिणाम नहीं देते। ऐसे में इस लेख में हम आपके लिए एक ऐसा घरेलू समाधान लेकर आए हैं जो न सिर्फ आपकी टैनिंग को कम करेगा, बल्कि आपकी स्किन को भी हेल्दी और ग्लोइंग बनाएगा।
हम आपको बताएंगे कि आप एक आसान-से स्टेप्स में टैनिंग हटाने वाला 100% नेचुरल होममेड साबुन कैसे तैयार कर सकते हैं ।
विज्ञापन
2 of 6
टैनिंग हटाने वाला साबुन बनाने का सामान
- फोटो : Adobe stock
टैनिंग हटाने वाला साबुन बनाने का सामान
ग्लिसरीन – 1 कप
हल्दी पाउडर – 1/2 चम्मच
एलोवेरा जेल – 1 चम्मच
नींबू का रस – 1 चम्मच
चंदन पाउडर – 1 चम्मच
टी ट्री ऑयल या लेवेंडर ऑयल – कुछ बूंदें
साबुन बनाने का का मोल्ड
विज्ञापन
3 of 6
साबुन बनाने की विधि
- फोटो : Adobe Stock
साबुन बनाने की विधि
सभी सामानों को एकत्रित करने के बाद अब बारी है साबुन तैयार करने की तो उसके लिए सबसे पहले एक डबल बॉयलर में ग्लिसरीन को धीमी आंच पर पिघलाएं। यदि आपके पास बॉयलर नहीं है तो माइक्रोवेव भी उपयोग कर सकते हैं। ये महज कुछ सेकेंड में एकदम पिघल जाएगी।
4 of 6
साबुन बनाने की विधि
- फोटो : Freeepik.com
जब ये पिघल जाए तो इसमें हल्दी, एलोवेरा जेल, नींबू रस, चंदन पाउडर और एसेंशियल ऑयल मिलाएं। इसे अब गर्म ही अच्छी तरह से मिक्स करें, हल्का सा भी जमने के बाद ये सही से मिक्स नहीं होगा। ध्यान रखें कि इसमें एक भी गांठ नहीं होनी चाहिए, वरना साबुन अच्छे से नहीं बनेगी।
विज्ञापन
5 of 6
साबुन बनाने की विधि
- फोटो : Adobe stock
सभी चीजों को मिक्स करने के बाद इस मिश्रण को साबुन के मोल्ड में जमा करें। अब इसे सेट होने के लिए फ्रिजर में रख दें। कम से कम 5-6 घंटे इसे फ्रिजर में रखना जरूरी है। जब ये पूरी तरह जम जाए तो इसे मोल्ड से निकाल लें। अब आपका साबुन बनकर तैयार है।
अब जब आपने साबुन को घर फर ही तैयार कर लिया है तो इससे दिन में एक बार तो अवश्य ही नहाएं। ये आपके हाथ-पैर और चेहरे की टैनिंग को दूर करने में मदद करेगी। इस्तेमाल से पहले पैच टेस्ट करें। यदि आपको इसके इस्तेमाल से थोड़ी भी दिक्कत हो रही है, तो तत्काल इसका इस्तेमाल बंद करें।
डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।